कंगना रनोट के समर्थन में आईं बिग बॉस 13 की कंटेस्टेंट्स देवोलीना और हिमांशी खुराना, कहा- 'डेमोक्रेसी कहां है, कम से कम उसके पहुंचने का इंतजार करते'

अवैध निर्माण के आरोप के बाद अब बीएमसी ने कंगना रनोट के ऑफिस का एक हिस्सा तोड़ दिया है। एक्ट्रेस की ऑफिस मुंबई के पाली हिल इलाके में स्थित है जिसे 48 करोड़ रुपए की लागत में तैयार किया गया था। बीएमसी और महाराष्ट्र सरकार के इस कदम के बाद से ही ट्विटर पर #DeathOfDemocracy ट्रेंड कर रहा है। अब जनता के साथ टीवी एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी और हिमांशी खुराना ने भी कंगना को अपना समर्थन दिया है।

बीएमसी को इंतजार करना चाहिए थाः हिमांशी खुराना

कंगना रनोट के मुंबई पहुंचने से दो घंटे पहले ही ऑफिस को तोड़ने का काम शुरू कर दिया गया था। ये देखते हुए बिग बॉस 13 में नजर आ चुकीं हिमांशी खुराना ने ट्विटर पर लिखा, 'ये मुंबई में क्या चल रहा है। बीएमसी को कम से कम इंतजार करना था।किसी व्यक्ति के ड्रीम हाउस को ध्वस्त करना गलत है। लोकतंत्र की मौत'।

वहीं दूसरी तरफ साथ निभाना साथिया 2 एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी ने कंगना के ट्वीट को रीपोस्ट करते हुए लिखा, 'यकीनन, दुखद, दुखद, दुखद'। एक दूसरे ट्वीट में एक्ट्रेस लिखती हैं- 'विनाशकाले विपरीत बुद्धि'।

## ##

सोशल मीडिया पर कंगना का सपोर्ट करने वाली एक्ट्रेस देवोलीना का मानना है कि बीएमसी को कंगना के मुंबई पहुंचने का इंतजार करना था। इस बारे में एक्ट्रेस ने स्पॉटब्वॉय से बातचीत में कहा, 'एक पॉपुलर चेहरा होने के नाते मुझे नहीं लगता कि उन्होंने किसी तरह का अवैध निर्माण किया होगा। और उन्होंने कहा है कि उनके पास बीएमसी द्वारा दी गई अनुमति के सबूत हैं। फिर उनके मुंबई पहुंचकर सभी दस्तावेज दिखाने से पहले ही उनकी ऑफिस को तोड़ देना गलत है। मुझे लगता है कि बीएमसी को थोड़ा इंतजार करना चाहिए था। और उन्हें ऐसा करने से पहले एक अल्टीमेटम देना चाहिए था। लेकिन उनकी गैरमौजूदगी में ऑफिस को तोड़ना सरासर गलत है'।

आगे एक्ट्रेस ने कहा, 'ये बीएमसी का एक बुरा कदम था और मैं इसका समर्थन नहीं करती हूं। अगर बातों से कुछ शुरू हुआ है तो उन्हें भी बातों के जरिए ही जवाब देना चाहिए था'।

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से ही कंगना ने महाराष्ट्र सीएम उद्धव ठाकरे और उनके बेटे पर कई संगीन आरोप लगाए थे। एक्ट्रेस लगातार अपने बेबाक के ट्वीट के चलते सुर्खियों में थी। अब उनकी ऑफिस तोड़ जाने पर कई लोगों का मानना है कि सरकार और बीएमसी ने जानबूझ कर कंगना का टार्गेट किया है। इस पूरे मामले पर अब तक बॉलीवुड के सभी सेलेब्स ने चुप्पी साधी हुई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Bigg Boss 13 contestants Devoleena and Himanshi Khurana came in support of Kangana Ranaut, said- 'Where is Democracy, at least they should have waited for her'


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3icN0nL

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......