सिद्धार्थ शुक्ला के फैंस के लिए अच्छी खबर, 'बिग बॉस 14' में होस्ट सलमान खान के साथ कंटेस्टेंट्स को 'करारा जवाब' देने के लिए साइन किया शो
सिद्धार्थ शुक्ला के फैंस के लिए एक अच्छी खबर हैं। कई सारी कॉन्ट्रोवर्सी के बाद चर्चा में आने वाले अभिनेता-मॉडल जिन्होंने 'बिग बॉस 13' का खिताब अपने नाम किया था, वे अब बिग बॉस 14 में भी नजर आएंगे। इस सीजन सिद्धार्थ एक खास सेगमेंट में सलमान खान के साथ नजर आएंगे।
सिद्धार्थ की फैन फॉलोविंग देखकर मेकर्स ने लिया फैसला
प्रोडक्शन हाउस से जुड़े एक सूत्र बताते हैं, "सिद्धार्थ शुक्ला की फैन फॉलोविंग को अनदेखा नहीं किया जा सकता। शो के दौरान तो उनकी फैन फॉलोविंग जबरदस्त थी ही लेकिन जीतने के बाद वो दुगनी हो गई हैं। उनके फैंस उन्हें फिर से स्क्रीन पर देखना चाहती हैं और इस सुनहरे मौके को शो के मेकर्स गवाना नहीं चाहते हैं। मेकर्स ने सिद्धार्थ को शो में एक स्पेशल सेगमेंट 'करारा जवाब' के लिए साइन कर लिया हैं। शो में वे घर के अंदर लोगों को अपने अंदाज में करारा जवाब देते नजर आएंगे। इस स्पेशल सेगमेंट में होस्ट सलमान खान भी उनका साथ देंगे।
बिग बॉस 14 की प्रेंस कॉन्फ्रेंस में होंगे शामिल
सुनने में ये भी आया हैं कि 'बिग बॉस 14' के प्रेस कॉन्फ्रेंस में सिद्धार्थ शुक्ला भी शामिल होंगे। सूत्र आगे बताते हैं, "चैनल वाले इस महीने के अंत तक होस्ट सलमान खान के साथ प्रेस कांफ्रेंस (वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये) की प्लानिंग में जुटे हैं। खास बात ये हैं कि इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में सलमान के साथ सिद्धार्थ शुक्ला भी जुड़ेंगे। उनसे भी मीडिया के साथ सवाल-जवाब होंगे।"
'बिग बॉस 13' ने लोगों को रियल सिद्धार्थ से मिलवाया और घर में काफी कॉन्ट्रोवर्सी होने के बावजूद वह इस शो का खिताब जीतने में कामयाब रहे। सुनने में आया हैं कि वेब सीरीज 'ब्रोकन बट ब्यूटीफुल 3' में सिद्धार्थ शुक्ला मेन लीड के तौर पर नजर आने वाले हैं हालांकि इसपर अब तक इसकी ऑफिशियल अनाउंसमेंट होनी बाकी है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3mil3wY
Comments