बिग बॉस 14 के नए प्रोमो में नजर आए एक्स कंटेंस्टेंट्स सिद्धार्थ शुक्ला, हिना खान और गौहर खान, बताया कैसा था बिग बॉस के घर में उनका सफर

टेलीविजन के सबसे पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस 14 की शुरुआत में महज 13 दिन बाकी हैं। शो का ग्रैंड प्रीमियर 3 अक्टूबर को होने वाला है जिसमें होस्ट सलमान सभी घरवालों का परिचय करवाएंगे। इसी बीच अब चैनल द्वारा शो के तीन नए प्रोमो जारी कर दिए गए हैं जिनमें पिछले सीजन के एक्स कंटेस्टेंट्स सिद्धार्थ शुक्ला, गौहर खान और हिना खान भी नजर आ रही हैं।

सामने आए पहले प्रोमो में पिछले सीजन के विजेता सिद्धार्थ शुक्ला हैं। अपने उसूलों के पक्के सिद्धार्थ अपनी बिग बॉस जर्नी पर बात कर रहे हैं। प्रोमो के साथ कैप्शन में लिखा गया है, 'जिस तरह सिद्धार्थ शुक्ला ने अपने उसूलों के साथ पार किया बिग बॉस का खेल, उसी तरह कौन देगा गेम में टक्कर इस बार'।

चैनल द्वारा जारी किए गए दूसरे प्रोमो में सीजन 7 की विजेता रह चुकीं गौहर खान नजर आ रही हैं। वीडियो में एक्ट्रेस एक विशाल शतरंज के बोर्ड में हैं। उनका कहना है, 'जिंदगी का खेल हो बिग बॉस का मैंने हमेशा साथ दिया सच और सही का। और 2020 का लॉकडाउन जो कर लिया पार, लगता है अब हर चुनौती मानेगी हार। मगर अब इस घर में ना कोई मुश्किल होगी आसान, क्योंकि आने वाला है अनदेखा तूफान'।

##

तीसरे प्रोमों में टेलीविजन की सबसे महंगी एक्ट्रेस हिना खान नजर आ रही हैं। हिना खान को प्रोमो में शेर खान हिना नाम दिया गया है। सीजन 11 की विनर भले ही शिल्पा शिंदे बनी हों मगर हिना ने ट्रॉफी ना जीतते हुए भी कई फैंस का दिल जीत लिया था।

##

शुक्रवार को सलमान खान ने भी शो का एक स्पेशल प्रोमो शूट किया है जिसे जल्द चैनल रिलीज करने वाला है। शो में हिस्सा लेने वाले सभी कंटेस्टेंट्स को जल्द से जल्द क्वारैंटाइन किया जाएगा। सलमान खान का नया प्रोमो भी क्वारैंटाइन थीम पर बेस्ड होने वाला है। शो को 3 अक्टूबर से शुरू किया जाएगा जिसकी शूटिंग 1 अक्टूबर से शुरू होगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Ex-contestants Siddharth Shukla, Hina Khan and Gauhar Khan seen in the new promo of Bigg Boss 14, Shares how was their journey in Bigg Boss house


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3mBNupQ

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......