एक्स कंटेस्टेंट सोफिया हयात ने की 'बिग बॉस 14' बायकॉट करने की मांग, बोलीं- 'शर्म आनी चाहिए, सुशांत की मौत के बावजूद जान शानू के जरिए नेपोटिज्म को प्रमोट किया जा रहा है'
टेलीविजन रियलिटी शो बिग बॉस 14 के शुरू होने में महज कुछ दिन ही बचे हैं। चैनल द्वारा घर के पहले सदस्य जान सानू का नाम भी कन्फर्म कर दिया गया है। जान पॉपुलर सिंगर कुमार सानू के बेटे हैं और खुद भी एक सिंगर हैं। इसे देखते हुए बिग बॉस 7 का हिस्सा रह चुकीं सोफिया हयात ने शो बायकॉट करने की मांग की है। उनका मानना है कि शो के जरिए नेपोटिज्म को प्रमोट किया जा रहा है। सुशांत खुद नेपोटिज्म के विक्टिम थे इसके बावजूद शो में स्टार किड को लाना गलत है।
सोफिया हयात ने नेपोटिज्म का मुद्दा उठाते हुए बिग बॉस शो और सलमान पर भी निशाना साधा है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है जिसमें सोफिया ने कहा कि हमने सुशांत को इंडस्ट्री के बुरे व्यवहार के चलते खो दिया। वो नेपोटिज्म के विक्टिम थे इसके बावजूद बिग बॉस ने जान सानू के नाम की घोषणा की है। बिग बॉस को इस बात का अंदाजा नहीं है कि भारत में बीते महीनों से क्या हो रहा है। उन्होंने फिर वहीं पुरानी कहानी शुरू की है। बिग बॉस हर उस शख्स के चेहरे पर हंस रहे हैं जो सुशांत के सपोर्ट में हैं।
मेरे साथ बिग बॉस में बुरा व्यवहार हुआ हैः सोफिया
सोफिया बिग बॉस 7 का हिस्सा रह चुकी हैं। अपने शो के अनुभव पर उन्होंने कहा, जब मैं शो में थी तो मेरे साथ बहुत बुरा व्यवहार किया गया। मैंने भारत की उन महिलाओं के लिए शो में स्टेंड लिया जिनके साथ शोषण होता है मगर मेरी किसी ने नहीं सुनी।
सुशांत के सपोर्टर हैं तो बिग बॉस बायकॉट करेंगेः सोफिया
वीडियो में आगे सोफिया ने शो बायकॉट करने की डिमांड करते हुए कहा, सुशांत नेपोटिज्म झेलने वाले हर इंसान का चेहरा है। पिछले महीनों में जो कुछ भी हुआ क्या वो सिर्फ समय की बर्बाद थी। अगर आप सुशांत का सपोर्ट करते हैं तो आप बिग बॉस 14 नहीं देखेंगे। स्टारकिड्स से बॉलीवुड नहीं है, आपसे है। आप बॉलीवुड को कंट्रोल करते हैं। हम और आप किसी चीज को देखकर उसे पॉपुलर बनाते हैं। सुशांत की मौत को बर्बाद ना होने दें और नेपोटिज्म को इंडस्ट्री से बाहर निकालें। बिग बॉस को शर्म आनी चाहिए, पहला कंटेस्टेंट जान शानू जो एक स्टार किड है। आप बिग बॉस को बायकॉट करें और देखें कि व्यूअर्स ही बॉस हैं।
##Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2RXrace
Comments