रुबीना दिलैक और उनके पति अनुभव शुक्ला आएंगे 'बिग बॉस 14' में नजर, जिया मानेक की ज्यादा फीस डिमांड के चलते मेकर्स ने किया है रिप्लेस
टेलीविजन के पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस 14 के शुरू होने में महज चार दिन बचे हैं ऐसे में कई हस्तियों के नाम शो में हिस्सा लेने के लिए सामने आ रहे हैं। कुछ के नाम तो चैनल द्वारा कन्फर्म किए गए हैं तो कुछ ने ग्रैंड प्रीमियर परफॉर्मेंस की शूटिंग भी शुरू कर दी है। इसी बीच गोपी बहू उर्फ जिया मानेक को आखिरी समय में शो से रिप्लेस कर दिया गया है। इसका कारण उनकी ज्यादा फीस थी जिसपर मेकर्स राजी नहीं हो पाए। ऐसे में उनके रिप्लेसमेंट के लिए रुबीना दिलैक के साथ उनके पति अनुभव शुक्ला को कन्फर्म किया गया है।
जिया मानेक और बिग बॉस के मेकर्स के बीच लंबे समय से बात जारी थी। एक्ट्रेस ने शो में आने के लिए मोटी रकम मांगी थी जिसपर विचार किया जा रहा था। जिया ने शो में आने के लिए डिजाइनर्स और पीआर टीम से भी बातचीत पक्की कर ली थी मगर इसी बीच चैनल ने ज्यादा फीस देने से इनकार कर दिया।
पिंकविला से बातचीत में शो से जुड़े एक सूत्र ने बताया, 'जिया मानेक और मेकर्स के बीच बात लगभग पक्की हो चुकी थी। जिया से तैयारी करने के लिए भी कह दिया गया था मगर बाद में चैनल वालों ने अपना मन बदल लिया। बाद में रुबीना दिलैक और उनके पति से संपर्क किया गया जिन्होंने इस बार शो में आने के लिए हामी भर दी है। अब जिया के बदले दोनों को ऑन-बोर्ड लिया गया है'।
##रुबीना दिलैक और उनके पति अनुभव शुक्ला को पिछले कई सीजन से शो में आने का ऑफर दिया जा रहा था मगर दोनों लगातार इनकार करते आए हैं। मगर इस साल मेकर्स ने दोनों को राजी कर लिया है। इनके अलावा जान सानू, जैस्मिन भसीन, निक्की तंबोली, निशांत सिंह मखलानी, पवित्र पुनिया भी शो में आ रहे हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3jcpdVv
Comments