'रसोड़े में कौन था' रैप क्रिएटर यशराज मुखाते नहीं लेंगे 'बिग बॉस 14' में एंट्री, बोले-  'मैं म्यूजिशियन बनकर खुश हूं'

बिग बॉस 14 की अनाउंसमेंट के बाद से ही कई नामों की चर्चा शो में एंट्री लेने के लिए जारी है। इसी बीच रातों रात रसोड़े में कौन था रैप से पॉपुलैरिटी हासिल करने वाले यशराज मुखाते का नाम भी लगातार शो में हिस्सा लेने के लिए सामने आ रहा है। हालांकि म्यूजिशियन की मानें तो वो फिलहाल खुद को इस शो के लिए तैयार नहीं मानते हैं।

सोशल मीडिया पर यशराज के शो में आने की चर्चा जारी थी इसी बीच स्पॉटब्वॉय से बातचीत में उन्होंने इससे इनकार किया है। म्यूजिशियन ने कहा कि 'मेरे लिए फिलहाल बिग बॉस नहीं है। मैं म्यूजिशियन बनकर एंजॉय कर रहा हूं और अपने फैंस को एंटरटेन करके बहुत अच्छा महसूस कर रहा हूं। अगर मुझे मेकर्स द्वारा अप्रोच किया जाएगा तब भी में इस ऑफर को ठुकरा दूंगा'।

हिंदी डेली सोप नहीं देखते यशराज

म्यूजिशियन ने बताया है कि वो हिंदी टीवी शोज को ज्यादा पसंद नहीं करते हैं। उन्होंने बताया, 'मैं और मेरी मां हम दोनों मराठी शोज एंजॉय करते हैं। मेरी मां भी सास बहू सागा ज्यादा पसंद नहीं करती। वो एक बिजनेसवुमन हैं जो कपड़ों का बिजनेस चलाती हैं। हमनें कभी साथ निभाना साथिया या ऐसे कोई सीरियल नहीं देखे। मुझे कोकिलाबेन और गोपी बहू के बारे में सोशल मीडिया के जरिए ही जानकारी मिली थी। फिर मैंने ये रैप वीडियो तैयार किया था'।

यशराज मुखाते ने ही साथ निभाना साथिया शो के एक सीन को रैप वीडियो में बदलकर इसे दोबारा दर्शकों के बीच पॉपुलैरिटी दिलवाई थी। इस वीडियो को मिली कामयाबी के बीच ही मेकर्स द्वारा साथ निभाना साथिया 2 की अनाउंसमेंट के बाद शो का प्रोमो वीडियो जारी किया गया है। इस शो को 26 अक्टूबर से ऑनएयर किया जाएगा। ये शो कसौटी जिंदगी के को रिप्लेस करेगा।

##

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
'rasode Mein Kaun Tha' rap creator Yash Raj Mukhate won't take entry in 'Bigg Boss 14', says- 'I am happy to be a musician'


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Z4bub7

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......