शॉपिंग मॉल, थिएटर से लेकर मिनी स्पा एंजॉय कर सकेंगे 'बिग बॉस 14' के कंटेस्टेंट्स, प्री-लॉकडाउन का तड़का लगाने के लिए मेकर्स ने किया इंतजाम

टेलीविजन के पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस 14 की तैयारियां तेजी से शुरू हो चुकी हैं। पिछले कामयाब सीजन के बाद इस साल मेकर्स शो में कुछ नया और बड़ा दिखाने की कोशिश में हैं। जहां खबरें हैं कि इस सीजन शो में लॉकडाउन का तड़का देखने मिलेगा वहीं दूसरी तरफ बताया जा रहा है कि बिग बॉस के घर में थिएटर, मिनी स्पा और शॉपिंग मॉल का इंतजाम भी होगा जिससे सभी कंटेस्टेंट प्री लॉकडाउन का आनंद ले सकें।

चैनल ने हाल ही में शो का प्रोमो रिलीज किया था जिसमें होस्ट सलमान खान थिएटर में पॉपकॉर्न खाते नजर आ रहे थे। प्रोमो में कहा गया था कि साल 2020 को मिलेगा करारा जवाब, क्योंकि अब पलटेगा सीन। वहीं अब इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार, मेकर्स ने इस बात को कन्फर्म किया है कि शो में थिएटर, स्पा और शॉपिंग के सभी इंतजाम होने वाले हैं जो लॉकडाउन से पहले लोगों के लिए आम बात थी। सोर्स के मुताबिक मेकर्स शॉपिंग मॉल, मिनी थिएटर, स्पा और रेस्टोरेंट कॉर्नर भी सेट में तैयार करवा रहे हैं।

लग्जरी टास्क का हिस्सा होंगी ये सभी सुविधाएं

हर साल टास्क जीतने वाली टीम को लग्जरी बजट दिया जाता था जिसके चलते वो लोग कुछ लग्जरी आइटम की शॉपिंग कर सकते थे। अब इस सीजन में टास्क जीतने वाले कंटेस्टेंट्स के पास फिल्म देखने का, शॉपिंग करने का और रेस्टोरेंट जाने का अवसर भी होगा। ये सभी सुविधा बिग बॉस 14 के घर में लग्जरी टास्क जीतने वाले को ही दी जाएंगी।

शो में आने के लिए अब तक पवित्र पुनिया, आकांक्षा पुरी, निया शर्मा, विवयन डिसेना, शिविन नारंग, निशांत मखलानी और नैना सिंह जैसे टीवी सेलेब्स का नाम सामने आ रहा है। पिछले सीजन शो का हिस्सा बने अबू मलिक के बाद इस साल सिंगर अनु मलिक भी शो में नजर आ सकते हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
bigg boss 14 update: From shopping malls, theaters to mini spas, contestants of 'Bigg Boss 14' will be able to enjoy pre-lockdown activity


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/332n87C

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......