बिग बॉस हाउस में एंटर होने से पहले जैस्मिन भसीन, अली गोनी और जान शानू समेत सभी कंटेस्टेंट्स 20 सितम्बर से होंगे क्वारैंटाइन, 1 अक्टूबर से सलमान के साथ करेंगे शूटिंग
टेलीविजन के पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस 14 की तैयारियां तेजी से शुरू हो चुकी हैं। इस सीजन महामारी के चलते शो में एंटर होने वाले सभी कंटेस्टेंट्स को शो में एंट्री देने से पहले क्वारैंटाइन किया जाने वाला है जिसकी डेट्स भी अब सामने आ गई हैं। घर में जाने के लिए जैस्मिन भसीन, अली गोनी और जान शानू जैसे कई टीवी सेलेब्स के नाम सामने आए हैं जो 20 सितम्बर से ही मेकर्स द्वारा क्वारैंटाइन किए जाएंगे।
बिग बॉस 14 के करीबी सूत्र ने पिंकविला से बातचीत में बताया है कि शो में एंटर करने वाले सभी सेलिब्रिटीज को 20 या 21 सितम्बर से क्वारैंटाइन में रखा जाएगा। जबकि उन सभी की एंट्री 3 अक्टूबर को शो में होने जा रही है। सभी के शो में एंटर होने से पहले मेडिकल और सेफ्टी से जुड़ी सभी सावधानियां रखी जाएंगी।
इन कंटेस्टेंट्स का नाम हुआ कन्फर्म
हाल ही में अली गोनी ने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए फैंस को बिग बॉस 14 में जाने का हिंट दिया था जिसके बाद अब उनके नाम को सोर्स की तरफ से कन्फर्म कर दिया गया है। अली के अलावा जैस्मिन भसीन, एजाज खान, जान शानू के नाम भी शो में आने के लिए कन्फर्म हैं। इनके अलावा 4 अन्य यू ट्यूबर्स भी बिग बॉस हाउस में एंट्री लेंगे हालांकि इनके नाम सामने नहीं आए हैं। शामिल होने वाले यूट्यूबर्स दिल्ली से मुंबई आएंगे ऐसे में उन्हें भी 20 सितम्बर को होटल में रखा जाएगा। इस सीजन 16 कंटेस्टेंट्स होंगे जिनमें 13 सेलेब्स और 3 कॉमनर्स भी होंगे।
खबरें हैं कि सलमान खान 1 अक्टूबर से शो के ग्रैंड प्रीमियर की शूटिंग मुंबई के फिल्म स्टूडियो में करेंगे। इसमें होस्ट सभी घरवालों का परिचय करवाएंगे। जिसके बाद इसे 4 अक्टूबर को कलर्स पर प्रसारित किया जाएगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/35A93kJ
Comments