जैनिफर विंगेट को पीछे छोड़ हिना खान बनीं टेलीविजन की 'मोस्ट डिजायरेबल वुमन ऑफ 2019', जानिए किन टीवी एक्ट्रेस ने बनाई टॉप 10 में जगह

हाल ही में टाइम्स ने टेलीविजन इंडस्ट्री की मोस्ट डिजायरेबल वुमन की लिस्ट जारी की है जिसमें हिना खान ने पहला स्थान हासिल किया है। ये रिश्ता क्या कहलाता है शो से एक्टिंग करियर की शुरुआत करने वाली हिना खान ने इस लिस्ट में जैनिफर विंगेट और एरिका फर्नांडिस जैसी बेहतरीन एक्ट्रेस को भी पीछे छोड़ दिया है। देखते हैं कैसी है टाइम्स मोस्ट डिजायरेबल वुमन ऑफ टेलीविजन इंडस्ट्री की लिस्ट..

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' शो में संस्कारी बहू अक्षरा की भूमिका निभाने वालीं हिना खान ने बिग बॉस में एंट्री लेकर अपने स्टाइल स्टेटमेंट से फैंस पर गहरी छाप छोड़ी। बिग बॉस में आने के बाद एक्ट्रेस को फिल्मों के भी कई ऑफर मिले थे जिसके बाद हिना 'हैक्ड', 'स्मार्टफोन' और 'लाइन्स' जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। 'कसौटी जिंदगी के' की कमोलिका हो या 'नागिन 5' में इच्छाधारी नागिन, हिना ने अपनी एक्टिंग से हर किरदार में जान फूंक दी है। सोशल मीडिया पर भी एक्ट्रेस ने अपनी बेहतरीन पोस्ट से फैंस को जमकर एंटरटेन किया। कांस फेस्टिवल 2018 में हिस्सा लेने वाली पहली टीवी एक्ट्रेस हिना खान ने सिल्वर ड्रेस में खूब सुर्खियां बटोरी थीं। इन बड़ी उपलब्धियों के बाद टाइम्स की सबसे डिजायरेबल वुमन बनकर हिना ने खुद को फिर एक बार साबित किया है।

लिस्ट के टॉप 10 में शामिल हैं ये एक्ट्रेस-

1.हिना खान

2.जैनिफर विंगेट​​​​

3.निया शर्मा

4.एरिका फर्नांडिस

5.करिश्मा तन्ना​​​​​

6.दिव्या अग्रवाल

7.शिवांगी जोशी

8.सुरभि ज्योति

9.मिशा अय्येर​​​​​​

10.निम्रित कौर आहलूवालिया

टॉप 20 में शामिल हुईं ये एक्ट्रेसेज-

इन एक्ट्रेस के अलावा हिमांशी खुराना, जैस्मिन भसिन, शहनाज कौर गिल, नायरा बनर्जी, क्रिस्टल डिसूजा, रिद्धिमा पंडित, प्रियंवदा दत्त, श्रद्धा आर्या, टीना दत्त और श्रेनु पारिख भी इस लिस्ट में शामिल हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Hina Khan became 'Most Desirable Woman of 2019', leaving Jennifer Winget behind, know which TV actress made the top 10


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/321odgP

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......