पोस्टपोन होने के बाद फरवरी 2021 में शुरू होगा 'नच बलिए 10', करन जौहर के मेकर्स को नहीं मिल रहा कोई प्रोड्यूसर

पॉपुलर डांस रियलिटी शो 'नच बलिए 10' पिछले काफी दिनों से चर्चा में हैं। खबरों के मुताबिक शो इस साल के अंत तक लॉन्च किया जाना था हालांकि हमारे सूत्रों के अनुसार चैनल ने इस प्लान को अगले साल के लिए पोस्टपोन कर दिया हैं। अब इसे फरवरी में शुरू किए जाने की तैयारी है।

बजट की वजह से करन जौहर के अलावा चैनल को कोई विकल्प नजर नहीं आ रहा:

चैनल से जुड़े सूत्र बताते हैं, "प्लानिंग के मुताबिक चैनल डांस रियलिटी शो नच बलिए 10 को इसी साल लॉन्च करना चाहता था जिसके निर्माता करन जौहर होने वाले थे। शो की तैयारियां लॉकडाउन से पहले ही शुरू हो गई थीं और लॉकडाउन के कुछ समय बाद तक भी चलती रहीं हालांकि सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद करण जौहर पर नेपोटिज्म का आरोप लगाया गया था। इस घटना के बाद चैनल के अधिकारियों के बीच करन के साथ डील करने को लेकर हिचकिचाहट थी। इसी बीच अधिकारियों ने बॉलीवुड के कई जाने माने निर्माताओं के सामने नच बलिए से जुड़ने की बात रखी हालांकि शो के बजट की वजह से कहीं भी बात नहीं बन पाई। करन जौहर के अलावा अब उन्हें कोई विकल्प नजर नहीं आ रहा है। चैनल अब उन्ही के साथ डील फाइनल करने की कगार पर हैं।"

कोरोना वायरस की वजह से फैली अव्यवस्था के चलते अगले साल तक टाल दिया गया:

सूत्र आगे बताते हैं, "इस बात को नजरअंदाज नहीं कर सकते कि शो में कई सारे प्रतियोगी होंगे साथ ही उनके हेयरड्रेसर और मेकअप आर्टिस्ट्स भी सेट पर मौजूद होंगे। ऑडियंस के बिना शो फिका होगा। टेक्निकल टीम भी काफी बड़ी होंगी और इन सभी बातों को ध्यान में रखकर सोशल डिस्टेंन्सिंग का पालना मुमकिन नहीं होगा। शो के 10वें सीजन को कोरोना वायरस की वजह से फैली अव्यवस्था के चलते भी टाल दिया गया है।"

चैनल फरवरी 2021 के अंत तक लॉन्च करने की प्लानिंग में जुटाः

वैसे बता दें कि नई प्लानिंग के मुताबिक 'नच बलिए 10' को अगले साल के फरवरी महीने के अंत तक लांच किया जा सकता हैं। हालांकि, इस बारे में अभी करन जौहर या चैनल की तरफ से कोई ऑफिशियल बयान नहीं आया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
'Nach Baliye 10' to start in February 2021 , makers are not getting any producer than Karan Johar


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/31S5KmO

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......