अबिगेल और सनम के बाद ड्रग विवाद में 20 टीवी एक्टर्स के नामों का खुलासा, बड़े ड्रग पैडलर ने एनसीबी की पूछताछ में बताया किन सेलेब्स को करता था ड्रग सप्लाई

सुशांत मामले के बाद से ही इंडस्ट्री का ड्रग विवाद से नाम जुड़ चुका है। दीपिका पादुकोण, रकुल प्रीत सिंह, सारा अली खान और श्रद्धा कपूर जैसी कई बड़ी हस्तियों को इस मामले के चलते नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो द्वारा समन भेजा जा चुका है। ड्रग विवाद अब बॉलीवुड के साथ टेलीविजन इंडस्ट्री को भी चंगुल में ले चुका है। बुधवार के दिन टीवी एक्ट्रेस अबिगेल पांडे और उनके ब्वॉयफ्रेंड सनम जौहर से एनसीबी की टीम ने पूछताछ की थी जिसके बाद अब 20 अन्य टीवी सेलेब के नाम सामने आए हैं।

हाल ही में आई टाइम्स नाउ की रिपोर्ट के अनुसार ड्रग मामले में आरोपी पाए गए बॉलीवुड के सबसे बड़े ड्रग पैडलर्स में से एक करमजीत ने पूछताछ में कई नामों का खुलासा किया है जिनमें 20 टीवी सितारे भी शामिल हैं। बॉलीवुड सितारों से लिंक के अलावा करमजीत इन टीवी एक्टर्स को भी ड्रग सप्लाई करते थे। इस बड़े खुलासे के बाद फिलहाल एनसीबी द्वारा इन फ्रेश नामों को वेरिफाई करके लिस्ट तैयार की जा रही है जिन्हें जल्द ही पूछताछ के लिए बुलाया जा सकता है।

अबिगेल और सनम से दोबारा होगी पूछताछ

बुधवार को सुशांत की दोस्त और टीवी एक्ट्रेस अबिगेल पांडे और उनके ब्वॉयफ्रेंड से एनसीबी की टीम ने पूछताछ की थी जिन्हें गुरुवार को दोबारा बुलाया गया है। ड्रग पैडलर्स अनुज केशवानी और राहिल से पूछताछ में दोनों एक्टर्स से लिंक की बात सामने आई थी जिसके बाद इनसे पूछताछ की गई है। दोनों के घर में ड्रग की स्टोरेज होने की जांच करने के लिए एनसीबी की टीम ने उनके जुहू स्थित घर में रेड भी डाली थी। हालांकि दोनों के घर से ड्रग बरामद होने की कोई खबर सामने नहीं आई है।

इन टीवी सितारों का रहा है ड्रग कनेक्शन

इंडस्ट्री में जारी ड्रग विवाद मामले से पहले भी कई टेली सितारों का ड्रग से कनेक्शन रह चुका है। इनमें अपूर्व अग्निहोत्री और उनकी पत्नी शिल्पा सकलानी भी शामिल हैं जिन्हें रेव पार्टी से पकड़ा गया था। इनके अलावा राहुल महाजन, सिद्धार्थ शुक्ला, सिद्धार्थ सागर और सौरभ पांडे भी ड्रग विवाद शामिल रह चुके हैं। इनमें से कई लोग खुलकर ड्रग एडिक्टेड होने की बात कबूल कर चुके हैं वहीं कुछ ने इन मामलों पर चुप्पी साधी है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Names of 20 TV actors revealed in drug dispute after Abigail and Sanam, top paddler revealed that he suplied them drug


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/33VA3IT

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......