सवालों में आए संदीप सिंह ने सुशांत के साथ चैट के स्क्रीनशॉट्स शेयर किए, लिखा- माफ करना भाई मेरी चुप्पी ने 20 साल की मेरी छवि और परिवार को तोड़ दिया

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से ही शक के घेरे में आए उनके दोस्त संदीप सिंह ने रविवार शाम सोशल मीडिया पर कई पोस्ट करते हुए अपनी ओर से सफाई पेश की है। संदीप ने सुशांत के साथ हुई अपनी बातचीत के स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए उन लोगों को जवाब दिया जो अभिनेता के साथ उनकी दोस्ती पर सवाल उठा रहे थे। साथ ही सुशांत की बड़ी बहन और जीजाजी के साथ हुई चैट शेयर करते हुए ये बताया है कि सुशांत का परिवार भी उन्हें जानता था।

संदीप ने सुशांत के साथ अपनी चैट के स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए अपनी पहली पोस्ट में लिखा, 'माफ करना भाई, मेरी चुप्पी ने मेरी 20 साल की छवि और परिवार को टुकड़ों में तोड़ दिया है। मैं इस बात से अनजान था कि आज के जमाने में दोस्ती को एक सर्टिफिकेट की जरूरत होती है। आज मैं अपनी निजी बातचीत को सार्वजनिक कर रहा हूं, क्योंकि हमारे बीच की दोस्ती को साबित करने का यही आखिरी उपाय है।'#sushantsinghrajput #sandipssingh

क्या मैंने तुम्हारी बहन के साथ खड़े होकर गलती की

इसके बाद शेयर किए एक अन्य नोट में उन्होंने सुशांत की मौत वाले दिन को याद करते हुए लिखा कि, '14 जून को जब मैंने तुम्हारे बारे में सुना तो मैं खुद को रोक नहीं सका और दुखी होकर तुम्हारे घर पर पहुंच गया। लेकिन मैं ये देखकर हैरान रह गया कि वहां मिट्टू दीदी के अलावा कोई भी मौजूद नहीं था। मैं अब भी सोच रहा हूं कि क्या उस दुख की घड़ी में तुम्हारी बहन के साथ खड़े होकर मैंने कुछ गलत किया या मुझे तुम्हारे अन्य दोस्तों के आने का इंतजार करना चाहिए था।' #sushantsinghrajput #Sandipssingh

##

एंबुलेंस ड्राइवर से बात करने की वजह का खुलासा किया

इसके बाद तीसरी पोस्ट में सुशांत के परिवार के साथ हुई बातचीत के स्क्रीनशॉट्स को शेयर करते हुए संदीप ने लिखा, 'हर कोई कह रहा है कि तुम्हारी परिवार मुझे नहीं जानता। हां ये सही है, मैं कभी तुम्हारे परिवार से नहीं मिला। क्या भाई के अंतिम संस्कार को पूरा करने के लिए इस शहर में अकेली दुखी बहन की मदद करना ये मेरी गलती है? एंबुलेंस ड्राइवर के बयान के बाद भी मैं उन अटकलों को खत्म करना चाहता हूं, कि मैं उससे क्यों बात कर रहा था।'

##

संदीप सिंह से जुड़ी अन्य खबरें:

संदेह के घेरे में सुशांत का 'दोस्त' : सुशांत की डेड बॉडी देखकर मुंबई पुलिस को थम्स अप दिखाने वाले संदीप सिंह का आखिर क्या है सच, कभी आइसक्रीम बेचते थे फिर बन गए प्रोड्यूसर

सुशांत की मौत का मामला:शक के घेरे आया संदीप देश से बाहर जा सकता है, उसकी पीआर एजेंसी वीजा एजेंट के संपर्क में; रिया ने कहा- मैं संदीप को नहीं जानती

सुशांत सुसाइड केस:कॉल डिटेल्स से खुलासा- संदीप सिंह और एंबुलेंस ड्राइवर के बीच चार बार बात हुई थी, सुब्रमण्यम स्वामी ने पूछा- संदीप दुबई कितनी बार और क्यों गया था?

इंटरव्यू में खुलासा : दोस्त संदीप सिंह बोले- मां के बाद सुशांत के सबसे करीब थीं अंकिता, उसके लिए करियर भी छोड़ने को तैयार थीं

इंटरव्यू:फिल्मों से निकाले जाने से डिप्रेस नहीं थे सुशांत सिह राजपूत, करीबी दोस्त संदीप सिंह ने बताया- 'उसने 5 सालों में खुद 30 से 40 फिल्में छोड़ी हैं'



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
सुशांत की मौत के बाद से ही संदीप सिंह पर सवाल उठ रहे थे कि वो अभिनेता की डेडबॉडी को हॉस्पिटल लेकर गई एंबुलेंस के ड्राइवर से क्यों बात कर रहे थे।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3i5BzOr

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......