24 अक्टूबर को होगा 'कसौटी जिंदगी के' का आखिरी एपिसोड टेलीकास्ट, 'साथ निभाना साथिया 2' करेगा रिप्लेस

'कसौटी जिंदगी के ' के फैंस के लिए बुरी खबर हैं। पार्थ समथान और एरिका फर्नांडिस स्टारर शो अगले महीने ऑफ एयर हो जाएगा। शो की लगातार गिरती टीआरपी की वजह से चैनल को ये बड़ा फैसला लेना पड़ा।

अक्टूबर 24 को शो का आखिरी एपिसोड टेलीकास्ट होगा:

प्रोडक्शन हाउस से जुड़े सूत्र बताते हैं, "स्टोरी लाइन में बदलाव से लेकर नए किरदारों की एंट्री तक,निर्माता एकता कपूर और उनकी टीम ने बहुत कोशिशें की ऑडियंस का ध्यान शो की तरफ खींचने के लिए। हालांकि ये बदलाव टीआरपी चार्ट पर कोई कमाल नहीं दिखा पाया। साथ ही पार्थ समथान के बीच में ही शो छोड़ने के फैसले से भी चैनल परेशान था। अब तक कई अहम किरदारों को रिप्लेस किया गया है लेकिन अब चैनल और बदलाव लाने के पक्ष में नहीं है। एकता कपूर ने चैनल वालों को मनाने की काफी कोशिशें की हैं हालांकि चैनल अब इस शो को आगे नहीं ले जाना चाहता है। आखिरकार एकता कपूर ने अपना कदम पीछे लेने का फैसला ले लिया है। उन्होंने शो की क्रिएटिव टीम को स्टोरी लाइन में बदलाव लाकर उसे समेटने का आदेश दे दिया हैं। अक्टूबर 24 को शो का आखिरी एपिसोड टेलीकास्ट होगा।"

'कसौटी जिंदगी 2' की जगह लेगा 'साथ निभाना साथिया 2':

सूत्र आगे बताते हैं, "'कसौटी जिंदगी के' की जगह 'साथ निभाना साथिया 2' लेगा हालांकि मेकर्स अब भी स्टार कास्ट की तलाश में जुटे हैं। साथिया की निर्माता रश्मि शर्मा ने चैनल को आश्वासन दिया है कि वे इस महीने के अंत तक शूटिंग शुरू कर देंगी। प्लानिंग के मुताबिक 'साथ निभाना साथिया 2' अक्टूबर 26 से प्रसारित होगा।"

साथ निभाना साथिया’ का पिछला सीजन 2017 में खत्म हुआ था:

बता दें कि ‘साथ निभाना साथिया’ का पिछला सीजन 2010 में शुरू होकर 2017 में खत्म हुआ था, ये कार्यक्रम हाल ही में एकदम से सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया, जब इसकी एक लाइन ‘रसोड़े में कौन था’ को सोशल मीडिया पर जबर्दस्त चर्चा मिल गई। इस लाइन पर मीम बने और यशराज मुखटे नाम के मीम क्रिएटर ने तो इस पर गाना ही बना डाला।

रूपल पटेल की जगह ले सकती हैं केतकी दवे:

शो में एक्ट्रेस रूपल पटेल ने कोकिला मोदी का किरदार निभाया था। सूत्रों की माने तो सीजन 2 में उनकी जगह 'क्यूंकि सास भी कभी बहु थी' फेम केतकी दवे ले सकती हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
The last episode of 'Kasautii Zindagii kay' will telecast on October 24, 'Saath Nibhana Saathiya 2' will replace the show


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2DkFisj

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......