24 सितम्बर को 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' शो पूरे करेगा 3000 एपिसोड, प्रोड्यूसर असित मोदी से फैंस ने की दया बेन को वापस लाने की मांग
सब टीवी के पॉपुलर कॉमेडी ड्रामा शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा के फैंस को कई दिनों से शो की लीड एक्टर दिशा वकानी की वापसी का इंतजार है। एक्ट्रेस ने ढाई साल पहले शो से मेटरनिटी लीव ली थी जिसके बाद से ही उनकी वापसी नहीं हो पाई है। ये रिश्ता क्या कहलाता है के बाद ये शो दूसरा सबसे ज्यादा एपिसोड प्रसारित करने वाला शो है जिसके साथ अब जल्द ही शो के 300 एपिसोड पूरे होने वाले हैं। शो के प्रोड्यूसर असित मोदी ने इस बात की जानकारी दी है। इस खुशखबरी के सामने आते ही सभी फैंस ने उनसे दया बेन को वापस लाने की डिमांड की है।
रविवार को शो के प्रोड्यूसर असित मोदी ने ट्विटर के जरिए फैंस को 3000 एपिसोड्स पूरे होने की जानकारी देते हुए लिखा- 'प्रिय और आदरणीय दर्शकों का परिवार, हम 24 सितम्बर 2020 को 3000 एपिसोड पूरे कर रहे हैं'।
असित का ट्वीट सामने आते ही लगातार सभी फैंस दया बेन उर्फ दिशा वकानी को वापस देखने की इच्छा जता रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'आपको और आपकी तारक मेहता शो की टीम को 3000 एपिसोड के लिए बहुत बहुत शुभकामना एवं हार्दिक बधाई। सर, मुबारक हो, लेकिन आपसे एक विनती है। सर प्लीज, जैसे भी हो दया भाभी और पुराने सोढ़ी पाजी को शो में लाइए'।
##इसके अलावा कुछ यूजर्स ने पुराने किरदार सोढ़ी और सोनू के किरदारों की वापसी के लिए भी प्रोड्यूसर से विनती की है। एक यूजर ने नाराजगी जताते हुए लिखा, 'बधाई हो सर, लेकिन आजकल लोग कुछ बदलाव के चलते आपका शो नहीं देख रहे हैं, जैसे दिशा वकानी (दया) शो में नहीं हैं और आपने सोढ़ी और सोनू भी बदल दी है'। दूसरे ने लिखा, 'पोपट की शादी करवा दो अब। सीरियल बोरिंग हो रहा है। दया बेन को भी लाओ'।
## ## ##बता दें कि हाल ही में शो में अंजलि मेहता के किरदार से नेहा मेहता को रिप्लेस कर सुनैना फौजदार को लाया गया है। इसके अलावा रोशन सिंह सोढ़ी का किरदार निभाने वाले गुरुचरण सिंह की जगह अब बलविंदर सिंह नजर आ रहे हैं। शो की लीड एक्टर दिशा वकानी ने कुछ समय पहले ही कमबैक के लिए शूटिंग भी की थी मगर वो शो को ज्यादा समय नहीं देना चाहती हैं। ऐसे में मेकर्स और उनके बीच बात नहीं बन पाई। फिलहाल हर किसी को दिशा की वापसी का इंतजार है।
ये रिश्ता क्या कहलाता है के सबसे ज्यादा एपिसोड
स्टार प्लस का शो ये रिश्ता क्या कहलाता है पिछले 11 सालों से दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। शो के अब तक 3,192 एपिसोड प्रसारित हो चुके हैं। शो को हिना खान और करण मेहरा की कहानी से शुरू किया गया था जिसमें एक बड़े लीप के बाद मोहसिन खान और शिवांगी जोशी लीड में हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3iRLKXi
Comments