जेम्स बॉण्ड सीरीज की 25वीं फिल्म नो टाइम टू डाई नवम्बर में रिलीज होगी, 2 मिनट में मिला एक्शन का जबरदस्त डोज
जेम्स बॉन्ड फ्रैंचाइज़ी की 25 वीं फिल्म "नो टाइम टू डाई" का नया रिलीज किया गया। कोरोना वायरस संक्रमण के कारण पूरी दुनिया में थिएटर बंद हैं, जिसके कारण फिल्म रिलीज टलती जा रही है। ऐसे में जब दुनिया ने कोरोना वायरस संक्रमण के साथ जीने की आदत डाल ली है और अनलॉकिंग मोड सबकुछ ओपन करता जा रहा है तब मेकर्स ने लोगों में फिल्म की कहानी का रोमांच बनाए रखने दूसरा ट्रेलर लॉन्च करने का फैसला लिया।
रिटायरमेंट के बाद बॉण्ड का मिशन
नए ट्रेलर के मुताबिक फिल्म में जमैका में बॉन्ड यानी डैनियल क्रेग रिटायर होकर समय बिता रहे हैं तब उनका एक पुराना दोस्त, जेफरी राइट मदद मांगने आता है। जेफरी की अपील पर किडनैप किए गए एक वैज्ञानिक को बचाने के लिए पूर्व एजेंट का मिशन नई तकनीक से लैस एक रहस्यमयी नकाबपोश विलेन सफीन यानी रामी मालेक के साथ हुई फाइट को फिल्म में दिखाया जाएगा।
6 महीने लेट हो गई रिलीज डेट
इस बार फिल्म में एना डे अरामास और लाश्ना लिंच सीआईए ऑफिसर के रूप में डेब्यू करने वाली हैं। गौरतलब है कि बॉण्ड सीरीज में 58 साल के दौरान करीब 24 फिल्में बनाई जा चुकी हैं। डेनियल क्रेग लगातार पांचवीं बार जेम्स बॉन्ड का रोल निभा रहे हैं। फिल्म पहले 3 अप्रैल को रिलीज़ होने ही वाली थी लेकिन कोरोना के कारण यह लेट होता गया। डायरेक्शन जोजी फुकुनागा कर रहे हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2ZklaP5
Comments