'साथ निभाना साथिया 2' में गहना का रोल निभाने के लिए फाइनल हुईं स्नेहा जैन, लीड एक्टर के किरदार में नजर आएंगे हर्ष नागर

रसोड़े में कौन था डायलॉग फेमस होने के बाद जल्द ही साथ निभाना साथिया 2 शो टेलीविजन पर वापसी कर रहा है। शो की मेकर रश्मि शर्मा इस सीजन के जरिए दर्शकों को कुछ नए चेहरों से मिलवाने वाली हैं जिनके नाम सामने आ चुके हैं। शो का प्रोमो भी जारी कर दिया गया है जिसमें गोपी बहू उर्फ देवोलीना ने गहना नाम के किरदार का परिचय दिया था। अब खबरें हैं कि स्नेहा जैन शो में मासूम गहना के किरदार के लिए फाइनल हुई हैं।

हाल ही में आई स्पॉटब्वॉय की रिपोर्ट के अनुसार रश्मि शर्मा ने गहना के लिए स्नेहा शर्मा को ले रही हैं वहीं उनके साथ लीड रोल में हर्ष नागर भी नजर आएंगे। स्नेहा 'साथ निभाना साथिया 2' के जरिए अपना टेलीविजन डेब्यू कर रही हैं वहीं दूसरी तरफ हर्ष का शो 'कार्तिक पूर्णिमा' लॉकडाउन के बीच ही ऑफ एयर हुआ है।

सीजन 2 का हिस्सा बनकर खुश हैं देवोलीना

इंटरव्यू के दौरान देवोलीना ने शो और मेकर रश्मि शर्मा के साथ काम करने पर अपनी एक्साइटमेंट जाहिर की है। उन्होंने कहा, 'मैं रश्मि के साथ दोबारा काम करके बेहद खुश हूं। वो मेरे लिए अच्छी टीचर, दोस्त और परिवार हैं। मैं उनके विजन पर पूरा भरोसा करती हूं। अगर उन्होंने मेरे लिए कुछ सोचा है तो मुझे कुछ सोचने की जरूरत नहीं है। मुझे खुशी है कि उन्होंने दूसरा सीजन शुरू करने की सोचा और मुझे इसका हिस्सा बनाया'।

कसौटी को रिप्लेस करेगा शो

एकता कपूर का शो 'कसौटी जिंदगी के' टीआरपी में लगातार गिरावट आने के चलते जल्द ऑफ एयर किया जा रहा है। शो का आखिरी एपिसोड 3 अक्टूबर को टेलीकास्ट होगा जिसके अगले दिन से उसी समय दर्शक 'साथ निभाना साथिया 2' शो देख पाएंगे। इस सीजन में गोपी बहू के किरदार को थोड़ा समझदार और गहना के किरदार को थोड़ा बचकाना और बेवकूफ दिखाया जाएगा। शो में कोकिलाबेन का किरदार निभाने वाली रूपल पटेल दूसरे शो के चलते इस सीजन नजर नहीं आएंगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Sneha Jain finalized to play Jewel in 'Saath Nibhana Saathiya 2', Harsha Nagar will be seen in the role of lead actor


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3k9YbxW

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......