2 अक्टूबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने के लिए तैयार 'सीरियस मैन', बेटे के जरिए दुनिया को उल्लू बनाते नजर आएंगे नवाजुद्दीन सिद्दीकी
'घूमकेतू' और 'रात अकेली है' के बाद नवाजुद्दीन जल्द ही 'सीरीयस मैन' लेकर आ रहे हैं। इस फिल्म में नवाज एक आम आदमी की घिसी पिटी जिंदगी से ऊपर उठकर पूरे देश को उल्लू बनाते नजर आएंगे। सुधीर मिश्रा के निर्देशन में फिल्म का बेहतरीन ट्रेलर भी रिलीज कर दिया गया है जिसे दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है।
सीरियस मैन का ट्रेलर भी जारी हो चुका है जिसे नवाजुद्दीन ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है। इसके साथ एक्टर ने लिखा, 'सीरियस मैन, 2 अक्टूबर को। लाइफ में 2जी से 4जी पहुंचने के लिए बहुत कुछ करना पड़ता है। सीरियस मैन आ रहा है 2 अक्टूबर को'।
कैसी होगी फिल्म की कहानी
ट्रेलर में दिखाया गया है कि नवाजुद्दीन सिद्दीकी अय्यन मणि नाम के एक मिडिल क्लास आदमी के किरदार में हैं जो हमेशा से ही कुछ बड़ा करना चाहते हैं। शादीशुदा जिंदगी जीते हुए ऊब चुके अय्यन हमेशा से ही बड़ा आदमी बनने की सोचते हैं और इसी बीच उनके घर एक बेटे का जन्म होता है। उनके बेटे को साइंस में काफी दिलचस्पी है जिसका फायदा उठाते हुए वो अपने बेटे को दुनिया के सामने एक स्पेशल जीनियस चाइल्ड की तरह पेश करते हैं। देखते ही देखते उनका बेटा पॉपुलर होते जाता है लेकिन इसी बीच दुनिया के सामने उनकी सच्चाई आने लगती है। अब नवाज अपने बेटे को बचाते हुए कैसे कहानी आगे ले जाएंगे ये देखने के लिए 2 अक्टूबर का इंतजार हर शख्स को है।
इस फिल्म को एक यूनीक कॉन्सेप्ट के साथ बनाया गया है। 'हजारों ख्वाहिशें ऐसी', 'चमेली' और 'इस रात की सुबह' नहीं जैसी फिल्मों के डायरेक्टर सुधीर मिश्रा ने ही इस फिल्म का निर्देशन किया है जिसे मनू जोसेफ की किताब 'सीरियस मैन' की कहानी पर बनाया गया है। इस किताब को साल 2010 में द हिंदू की बेस्ट साइंस फिक्शन बुक का खिताब भी मिल चुका है।
ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर 2 अक्टूबर को रिलीज होने वाली इस फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ इंदिता तिवारी, श्वेता बासु प्रसाद, एम नसीर और अक्षत दास भी अहम किरदार निभाने नजर आने वाले हैं। फिल्म को बॉम्बे फेबल्स और सिने रास एंटरटेनमेंट ने मिलकर प्रोड्यूस किया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3mwWBIl
Comments