'डर्टी 30' बर्थडे बैश के केक की तस्वीरें पोस्ट कर बुरी तरह ट्रोल हुईं निया शर्मा, लोग बोले- 'कुछ तो शर्म कर लो, बेशर्म'

'एक हजारों में मेरी बहना है', 'जमाई राजा' और 'खतरों के खिलाड़ी' में नजर आ चुकीं एक्ट्रेस निया शर्मा ने 17 सितम्बर को अपनी 30वां जन्मदिन मनाया है। इस खास मौके पर उनके कुछ करीबियों ने उन्हें सरप्राइज के साथ कुछ तोहफे और केक भी दिए। इसी बीच उनके करीबी दोस्तों और अर्जुन बिजलानी की तरफ से आया हुआ डिक शेप केक सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में हैं। एक्ट्रेस ने इस केक की कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर कर दी है जिसके कारण उन्हें काफी ट्रोलिंग झेलनी पड़ रही है।

'खतरों के खिलाड़ी-मेड इन इंडिया' की विनर बनीं निया ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बर्थडे सेलिब्रेशन और केक की तस्वीरें और वीडियोज शेयर करते हुए लिखा, 'सुरक्षा के साथ मेरी जिंदगी का सबसे अच्छा डर्टी 30। शब्दों की कमी हो गई है। बहुत खुद हूं। आप सभी के द्वारा किए गए प्रयासों की सराहना करती हूं'।

सोशल मीडिया पर लोगों ने लगाई फटकार

निया के बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीर पर एक यूजर ने भड़कते हुए लिखा, 'कोई शर्म है की नहीं। ऐसा एंजॉय करो, कम से कम सोशल नेटवर्क पर ये पोस्ट तो ना करो। लाखों लोग आपको देखते हैं। आप टीवी पर आती हो। लोगों पर क्या प्रभाव पड़ेगा'। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, 'तुम्हें क्या हो गया है निया। ये केक । अपने परिवार के बारे में सोचो। तुम्हारे फैंस तुम पर शर्मिंदा हैं'।

निया शर्मा की पोस्ट पर लोगों के कमेंट।

पोस्ट में एक यूजर ने लिखा, 'खतरों के खिलाड़ी से मैं आपका प्रशंसक हूं लेकिन ये केक बहुत निराशाजनक है। आपको असभ्यता दिखाते हुए इसे पोस्ट नहीं करना था'।

जहां एक तरफ निया की इस बोल्ड पोस्ट पर उन्हें लोगों का आक्रोश झेलना पड़ रहा है वहीं उनके कुछ फैंस बचाव करने भी सामने आए हैं। कई लोगों का कहना है कि ये केक निया के दोस्तों ने दिया है ना कि उन्होंने खुद इसे बनवाया है इसलिए इसमें उनका दोष नहीं है।

निया की इस सरप्राइज बर्थडे पार्टी में उनके इश्क में मरजावां को स्टार अर्जुन बिजलानी, गौतम शर्मा समेत कई लोग मौजूद थे जिसकी तस्वीरें लगातार सामने आ रही हैं। खबरें थीं कि निया इस साल बिग बॉस के घर में भी लॉक होने वाली हैं हालांकि एक इंटरव्यू के दौरान एक्ट्रेस ने इन खबरों को महज अफवाह बताया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Nia Sharma trolled badly by posting pictures of Dirty 30th Birthday Cake, people called her- shameless and vulgar


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2RAnXiC

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......