3000 एपिसोड पूरे होने पर इमोशनल हुए जेठालाल उर्फ दिलीप जोशी, टीम और फैंस का शुक्रिया अदा करते हुए कहा- 'ये किरदार एक तोहफा है जिसने बहुत कुछ दिया है'

टेलीविजन के पॉपुलर कॉमेडी ड्रामा शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' ने 24 सितम्बर को 3000 हजार एपिसोड पूरे कर लिए हैं। टीवी इंडस्ट्री में ये दूसरा सबसे ज्यादा एपिसोड प्रसारित करने वाला शो बन चुका है। इससे पहले ये रिश्ता क्या कहलाता है शो है। इस खास मौके पर तारक मेहता शो की टीम ने छोटा सा सेलिब्रेशन भी रखा था जिसके बाद शो के मुख्य किरदार जेठालाल ने फैंस और टीम का इमोशनल अंदाज में शुक्रिया अदा किया है। उनके लिए पॉपुलर राइटर तारक मेहता का ये किरदार करना बड़े सौभाग्य की बात रही है क्योंकि उनका बचपन इनकी कहानियों को पढ़ते हुए गुजरा है।

शो के पहले दिन से लेकर आज तक का अनुभव शेयर करते हुए दिलीप जोशी ने इंस्टाग्राम पर लिखा, 'ये चित्रलेखा की कहानी तारक मेहता की दुनिया ने उंधा चश्मा के आइकोनिक किरदार से शुरू हुआ। मैं जेठालाल के इस कार्टून के साथ बड़ा हुआ हूं। तारक भाई आपको हमेशा याद किया जाएगा। आपकी मुस्कान के साथ हम आगे बढ़ रहे हैं। मेरी खुशकिस्मती है कि मुझे असित जी मिले। पुराने दोस्त और अनुभवी प्रोड्यूसर जिन पर मैं बहुत भरोसा करता हूं। इनके साथ मैं पहले काम कर चुका हूं, इन्होंने मुझे इस कहानी में जेठालाल का किरदार ऑफर किया। शुक्रिया असित भाई'।

आगे दिलीप लिखते हैं, 'तेजी से लुक टेस्ट हुआ, एक पायलट टेस्ट और आखिरकार 28 जुलाई 2008 को शो का पहला एपिसोड सब टीवी पर प्रसारित हुआ। हमें पहली बार गोकुलधाम सोसाइटी की पहली झलक दिखाई गई थी। हमें उस समय कोई आइडिया नहीं था कि ये शो एक सफर से ज्यादा एक खोज बन जाएगा'।

काम से प्यार हो तो वो काम नहीं लगताः दिलीप जोशी

आगे एक्टर ने अपने को-स्टार्स और टीम का साभार व्यक्त करते हुए लिखा, 'सही कहते हैं, अगर काम से प्यार हो जाए तो वो आपको काम नहीं लगता। एक बेहतरीन टीम जिसके साथ मैंने हर समय काम किया उन्होंने मुझे इस काम से प्यार करवा दिया। जो टीम वाले इस रास्ते में हमें छोड़ गए, मैं उन्हें हर दिन बहुत याद करता हूं। आप लोग हमेशा इसका बराबर हिस्सा रहेंगे। इस बड़ी उपलब्धि के लिए प्रोडक्शन ही जिम्मेदार है। शुक्रिया तारक मेहता की टीम'।

ये किरदार निभाना एक तोहफा हैः

दया बेन कई सालों से शो से गैर मौजूद हैं ऐसे में जेठालाल ने ही शो का सारा भार उठाया है। एक्टर पिछले 12 सालों से लगातार इस किरदार में बने हुए हैं। इसपर उन्होंने लिखा, 'इस किरदार को निभाना मेरे लिए एक तोहफा है जिसने मुझे बहुत कुछ दिया है। इसका एक बड़ा क्रेडिट फैंस और शुभ चिंतकों को जाता है जिन्होंने हमारा स्वागत कर हमें अपनी जिंदगी का हिस्सा बनाया है'।

##

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Jethalal aka Dilip Joshi, who was emotional when the 3000 episodes were completed, thanked the team and the fans - 'This character is a gift that has given a lot'


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2ExqXJI

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......