लॉकडाउन के बाद फीस में कटौती होने पर बोलीं अर्चना पूरन सिंह- 'इंडस्ट्री में रहने के लिए मोल-तोल करना पड़ता है, मैं नहीं मानूंगी तो 4 और लोगों को काम छोड़ना पड़ेगा'
लॉकडाउन के दौरान करीब दो महीनों के लिए शूटिंग पर रोक लग गई थी जिससे प्रोड्यूसर्स और सभी चैनलों को काफी नुकसान उठाना पड़ा था। अब जब नई गाइडलाइन के साथ शूटिंग दोबारा शुरू हुई है तो सभी सेलेब्स की पेमेंट में कटौती हो रही है। इसपर 'द कपिल शर्मा शो' की जज अर्चना पूरन सिंह ने बताया है कि लॉकडाउन से पहले भी सभी आर्टिस्ट की सैलेरी कम होती रही है। सभी चैनलों को भी आधा मुनाफा ही मिल रहा है ऐसे में आर्टिस्ट को यदि काम चाहिए तो उन्हें अपनी पेमेंट में कटौती करनी ही पड़ेगी।
कॉन्ट्रेक्ट साइन करने से पहले होता है मोल-तोल
अर्चना पूरन सिंह भी लॉकडाउन के बाद शूटिंग शुरू करने पर कम फीस ले रही हैं और यदि चैनल किसी कारण उनकी फीस और कम करता है तो भी उन्हें कोई परेशानी नहीं है। इस बारे में बात करते हुए एक्ट्रेस ने नवभारत टाइम्स से कहा, 'जब भी हम कॉन्ट्रेक्ट साइन करते हैं तो मोल-तोल के बाद ही बात पक्की होती है। अब ये सिर्फ लॉकडाउन की बात नहीं है इससे पहले भी ऐसा होता आया है। समय की मजबूरी समझते हुए हम आर्टिस्ट भी अपनी फीस कम से कम कर रहे हैं'।
आगे एक्ट्रेस ने कहा, 'अब इस मुश्किल समय में हमने फीस कम करने को कहा जाता है तो हमें भी एक वास्तविक फीस बतानी होगी। अगर हम अपनी फीस कम नहीं करेंगे तो प्रोड्यूसर्स को हमारी वजह से 4 अन्य लोगों को भी छोड़ना पड़ेगा। अगर हम इसपर राजी हो जाते हैं तो किसी को भी घर पर नहीं बैठना पड़ेगा। मैं किसी भी तरह की कटौती के लिए तैयार हूं'।
मार्च में 'द कपिल शर्मा शो' की शूटिंग बंद होने के बाद से अर्चना सोशल मीडिया के जरिए फैस को खूब एंटरटेन कर रही थीं। तीन महीनों बाद दोबारा सेट पर आकर एक्ट्रेस बेहद खुश हुई हैं। उनका मानना है कि वो एक आर्टिस्ट हैं और बिना काम किए उन्हें अच्छा नहीं लगता। ऐसे में वो सभी शर्तें मानने को तैयार हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/35xRAcy
Comments