ड्रग मामला बढ़ते देख इंडस्ट्री के सपोर्ट में आए 'नागिन 5' एक्टर शरद मल्होत्रा- 'ये लोगों की अपनी मर्जी है, एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को टारगेट किया जा रहा है'
बॉलीवुड के बाद अब टेलीविजन इंडस्ट्री के लोग भी ड्रग मामले से जुड़ रहे हैं। हाल ही में अबिगेल पांडे और सनम जौहर का ड्रग पैडलर्स अनुज केशवानी और राहिल से कनेक्शन निकला था जिसके बाद दोनों को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने पूछताछ के लिए बुलाया था। इतना ही नहीं दोनों के घर पर हुई छापेमारी में ड्रग की मात्रा भी मिली है जिससे उनके खिलाफ केस दर्ज हुआ है। लगातार मामला बढ़ते देख नागिन 5 एक्टर शरद मल्होत्रा इंडस्ट्री के सपोर्ट में आगे आए हैं। उनका मानना है कि एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को टारगेट किया जा है और चंद लोगों के कारण हर किसी पर आरोप लगाए जा रहे हैं।
बॉलीवुड के सबसे बड़े पैडलर में से एक करमजीत ने पूछताछ में 20 अन्य टीवी सेलेब्स के नाम बताए हैं जिनमें कई ए-ग्रेड एक्टर्स भी शामिल हैं। ड्रग विवाद बढ़ते देख एक्टर शरद मल्होत्रा ने कहा, 'एक खराब सेब पूरी बास्केट को खराब कर देता है, और मैं इसे समझता हूं। लेकिन इंडस्ट्री बहुत बड़ी है जो कई सालों से समृद्ध है और बहुत अच्छा काम कर रही है। शरद का कहना है कि उन्हें इससे जुड़े होने पर गर्व है और वो लोगों को पर्सनल जिंदगी में जो करना है उसे महत्व देते हैं।
आगे एक्टर ने कहा, 'लोग पर्सनल जिंदगी में क्या करते हैं ये उनका फैसला है, लेकिन अगर कोई सेट पर ड्रग या शराब ले रहा है तो मैं साफ-साफ कहूंगा। क्योंकि ये मेरे काम करने की जगह है'। एक्टर ने बताया कि उन्होंने खुद अपने एक्टिंग करियर में किसी भी शख्स को सेट पर या अपने सामने ड्रग लेते हुए नहीं देखा है।
शरद का कहना है कि ये बहुत निराशाजनक है कि लोग एंटरटेनमेंट सेक्टर को टारगेट कर रहे हैं। क्योंकि यहां ज्यादा पैसे हैं, फेम है, प्रशंसा है इसलिए। सिर्फ एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को टारगेट करना सरासर गलत है, हर जगह ये सब होता है। एक्टर ने बताया कि उन्हें अपने पूरे करियर में किसी ने ड्रग ऑफर नहीं किया जिससे वो काफी खुश हैं। फिलहाल एक्टर नागिन 5 में वीर, चील का किरदार निभा रहे हैं।
बताते चलें कि 23 और 24 सितम्बर को अबिगेल पांडे और उनके ब्वॉयफ्रेंड सनम जौहर से एनसीबी ने पूछताछ की थी। खबरें हैं कि अबिगेल ने सारा खान और अंगद हसीजा का नाम बताया है जिनका ड्रग से कनेक्शन है। दोनों को जल्द समन भेजकर पूछताछ के लिए बुलाया जा सकता है। इनके अलावा एनसीबी पैडलर करमजीत के बताए हुए 20 नामों की भी लिस्ट तैयार कर रही है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/333xt4e
Comments