76 साल के अभिनेता घनश्याम नायक उर्फ नट्टू काका के गले से निकली आठ गांठ, शो के प्रोड्यूसर असित मोदी ने बिना काम किए दी सैलेरी जिससे इलाज हो सका

पॉपुलर टीवी सिटकॉम 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में नट्टू काका का किरदार निभाने वाले अभिनेता घनश्याम नायक के गले में एक-दो नहीं बल्कि आठ गांठ पाई गई। सोमवार (सितम्बर 7) के दिन हुए ऑपरेशन में ये गांठें निकाली गई हैं। 76 साल के अभिनेता मुंबई के मलाड स्थित सूचक अस्पताल में एडमिट हैं। हाल ही में दैनिक भास्कर से बातचीत के दौरान, घनश्याम नायक ने अपने बीमारी से जुड़ी बातें बताई।

बड़ा ऑपरेशन था जिसमें काफी रिस्क भी था:

7 सितम्बर को मेरा ये ऑपरेशन तकरीबन 4 घंटे तक चला जिसमें मेरे गले के नीचे से 8 गांठ निकली हैं। बड़ा ऑपरेशन था जिसमे काफी रिस्क भी था लेकिन भगवान की दुआ से मैं सही सलामत हूं। अभी भी मेरा ट्रीटमेंट चालू हैं हालांकि तबियत में थोड़ा सुधार भी है। इन गांठों को टेस्ट के लिए भेजा गया है और मुझे यकीन है ऊपरवाला जो करेगा अच्छा ही करेगा। ऑपरेशन के बाद शुरूआत के दिन बहुत तकलीफदेह थे लेकिन अब थोड़ा अच्छा महसूस कर रहा हूं। फिलहाल डॉक्टर ने मुझे दो महीने आराम करने की सलाह दी है और यदि ऊपर वाले ने चाहा तो मैं अक्टूबर महीने के अंत तक शूटिंग शुरू कर दूंगा।

इस मुश्किल दौर में मेरा बेटा और बेटी दोनों ही ख्याल रख रहे हैं:

मुझे पिछले तकरीबन 2 महीने से तकलीफ हो रही थी और डॉक्टर्स के कहने पर मैंने सब रिपोर्ट्स निकलवाए जिससे मेरे गले में गांठ होने की बात पता चली। अस्पताल में एडमिट होकर तकरीबन एक हफ्ता हो गया हैं और फिलहाल डॉक्टर्स के मुताबिक मुझे एक और हफ्ता अस्पताल में रहना होगा। मेडिकल ट्रीटमेंट के अलावा फिजिओथेरेपी सेशंस भी चल रहे हैं। उम्मीद कर रहा हूं अगले शुक्रवार (सितम्बर 18) तक अस्पताल से डिस्चार्ज हो जाऊंगा। इस मुश्किल दौर में मेरा बेटा और बेटी दोनों ही ख्याल रख रहे हैं।

किसी के सामने हाथ फैलाने की जरूरत नहीं पड़ी:

इस बीमारी में तकरीबन 4-5 लाख रुपए खर्च हो गए हैं और ईश्वर की कृपा से मुझे किसी के सामने हाथ फैलाने की जरूरत नहीं पड़ी। प्रोड्यूसर असित मोदी मेरे लिए भगवान की तरह ही हैं, पिछले 6-7 महीने से मैं काम नहीं कर रहा हूं, पहले लॉकडाउन की वजह से और फिर अपनी तबियत की वजह से। इसके बावजूद असित जी ने मुझे पूरा पेमेंट दिया। आज वही पैसे मेरे इलाज के लिए काम आ रहे हैं। उन्होंने इस बात का भी आश्वासन दिया हैं कि यदि मैं अपनी तबियत की वजह से शूट ना कर पाऊं तब भी वे मेरी सैलेरी नहीं काटेंगे। जरूरत पड़ने पर वे हमेशा मेरे लिए खड़े रहेंगे, इससे ज्यादा मैं उनसे क्या मांग सकता हूं। उनका जितना धन्यवाद करूं उतना कम होगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
76-year-old actor Ghanshyam Nayak alias Nattu Kaka's eight lumps came out of his neck, the show's producer Asit Modi gave him all his fees without shoot helped him for treatment


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3bTP55m

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......