सुशांत की मौत के 84 दिन बाद दाग लगाने बेताब वकील बोले- 3 जांच एजेंसियों ने न्याय का मजाक इसलिए बनाया क्योंकि रिया ड्रग एडिक्ट से प्यार करती थी

रिया की गिरफ्तारी के बाद सोशल मीडिया पर कई रिएक्शन आ रहे हैं। इस बीच रिया के वकील सतीश मानशिंदे ने एक बार फिर अपनी क्लाइंट का बचाव करते हुए स्टेटमेंट जारी किया है। सतीश ने सुशांत को ड्रग एडिक्ट, मेंटल हेल्थ से जूझता हुआ इंसान बताया है। वहीं उन्होंने कहा है कि रिया को सुशांत से प्यार करने की सजा मिल रही है।

न्याय का मजाक बना दिया-सतीश

सतीश ने आगे लिखा है- 3 सेंट्रल जांच एजेंसियां एक अकेली लड़की को घेरे हुए हैं। सिर्फ इसलिए क्योंकि वह एक ड्रग एडिक्ट से प्यार करती थी। जिसका मुंबई में 5 बड़े मनोचिकित्सक कई सालों से इलाज कर रहे थे। एक इंसान जो मेंटल हेल्थ से जूझ रहा था। और जिसे अवैध रूप से कुछ ऐसी दवाएं बताई गईं जिसको खाने के बाद उसने आत्महत्या कर ली।

##

रिया कर सकती हैं अग्रिम जमानत की अपील

सतीश ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक ट्वीट करते हुए यह भी लिखा- डियर मीडिया, कृपया यह भी बताएं कि यह रिमांड केवल कुछ दिनों के लिए है। जो आगे की जांच और पूछताछ के लिए ही दी जा रही है। आप इसलिए बोलो क्योंकि आम आदमी इसे केस का आखिरी फैसला मान रहा है। सच मायने रखता है। सतीश के इस ट्वीट के बाद यह माना जा सकता है कि वे अग्रिम जमानत की अपील कर सकती हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Rhea Chakraborty’s lawyer Satish Maneshinde issued harsh statement against late actor after her arrest


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3hboIcq

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......