कंगना रनोट बोलीं- बॉलीवुड के 99 प्रतिशत लोग करते हैं ड्रग्स का सेवन, करारा जवाब देते हुए अनुप सोनी बोले- 'उन्हें इस गंदी इंडस्ट्री को छोड़कर राजनीति में जाना चाहिए'
विवादित बयान के चलते मणिकर्णिका एक्ट्रेस कंगना रनोट लगातार सुर्खियों में आ जाती हैं। सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद भी कई बार एक्ट्रेस ट्रोलर्स के निशाने पर आई हैं। सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में हाल ही में ड्रग्स का एंगल सामने आया है जिसपर कंगना ने कहा कि इंडस्ट्री के 99 प्रतिशत लोग ड्रग्स का सेवन करते हैं। साथ ही एक्ट्रेस ने कई ए लिस्टर्स पर भी निशाना साधा। 99 प्रतिशत बॉलीवुड को टार्गेट करने वाली कंगना को रवीना टंडन के बाद अब क्राइम पेट्रोल एक्टर अनूप सोनी ने करारा जवाब दिया है।
कंगना ने रिपब्लिक टीवी को दिए एक इंटरव्यू में कहा था कि बॉलीवुड इंडस्ट्री के 99 प्रतिशत लोग एक समय में ड्रग्स लेते थे। इसके साथ उन्होंने ट्विटर पर लिखा, 'अगर नार्कोटिक कंट्रोल ब्यूरो जांच करेगा तो कई सारे ए लिस्टर्स फंस जाएंगे'।
इसपर क्राइम पेट्रोल के होस्ट अनूप सोनी ने बिना किसी का नाम लिखे ऐसे लोगों को इंडस्ट्री छोड़ने की सलाह दी है। एक्टर लिखते हैं, 'कोई भी जिसे ऐसा लगता है कि 90 प्रतिशत फिल्म इंडस्ट्री के लोग ड्रग्स लेते हैं तो उन्हें ऐसी गंदी और सड़ी हुई इंडस्ट्री में नहीं रहना चाहिए और किसी साफ और गंगा से भी पवित्र इंडस्ट्री में जाना चाहिए। शायद राजनीति इंडस्ट्री में'।
##अनूप से पहले रवीना टंडन ने भी कंगना के बयान पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, 'दुनियाभर में 99 प्रतिशत जज, राजनेता, पुलिस वाले, बाबू करप्ट हैं। ये बयान हर किसी के लिए विवरण नहीं हो सकता है। लोग समझदार हैं। उन्हें अच्छे और बुरे लोगों में फर्क समझ आता है। कुछ बुरे सेब पूरी बास्केट खराब नहीं कर सकते। ऐसे ही इंडस्ट्री में भी अच्छे बुरे लोग हैं'।
##Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3gSQTMZ
Comments