सुशांत केस से जोड़कर शेयर किया जा रहा पत्रकार राजदीप सरदेसाई की लोगों से झड़प का वीडियो, पड़ताल में सामने आया पूरा सच
क्या हो रहा वायरल : सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें पत्रकार राजदीप सरदेसाई की लोगों से झड़प होती दिख रही है। दावा किया जा रहा है कि राजदीप पर ये हमला रिया चक्रवर्ती का इंटरव्यू लेने की वजह से हुआ है।
रिया चक्रवर्ती, सुशांत केस में मुख्य आरोपी हैं। सीबीआई उनसे पूछताछ कर रही है। जांच एजेंसियों के अलावा रिया इस समय सोशल मीडिया पर सुशांत के फैंस के निशाने पर भी हैं। हाल ही में पत्रकार राजदीप सरदेसाई ने जब रिया चक्रवर्ती का इंटरव्यू लिया। तो उन्हें भी लोगों के गुस्से का सामना करना पड़ा। इसी बीच अब सोशल मीडिया पर वीडियो इस दावे के साथ शेयर हो रहा है कि राजदीप के साथ गुस्साए लोगों ने मारपीट की है।
वायरल वीडियो
वीडियो के साथ वायरल हो रहा मैसेज
#रिया_चक्रवर्ती का #इंटरव्यू लेने वाले #आजतक के एंकर #राजदीप को पब्लिक ने पीटा
सोशल मीडिया पर किए जा रहे दावे
## ##फैक्ट चेक पड़ताल
- गूगल पर (Rajdeep Sardesai Beaten) की-वर्ड सर्च करने पर साल 2014 के वीडियो हमारे सामने आए।

- इंडिया टुडे वेबसाइट पर 28 सितंबर, 2014 को अपलोड किया गया एक वीडियो है। इसमें राजदीप सरदेसाई रिपोर्टिंग के दौरान लोगों से सवाल कर रहे हैं। लेकिन, पीछे खड़ी भीड़ ‘मुर्दाबाद’ के नारे लगा रही है। वीडियो का बैकग्राउंड वायरल हो रहे वीडियो से मेल खा रहा है। लेकिन, इसमें झड़प होती नहीं दिख रही। वेबसाइट पर इस घटना का विवरण भी दिया गया है।
इंडिया टुडे वेबसाइट के अनुसार : न्यूयॉर्क के मेडिसन स्कवायर में रिपोर्टिंग के दौरान पत्रकार राजदीप को भीड़ के गलत व्यवहार का सामना करना पड़ा।

- यूट्यूब सर्च करने पर हमें वही वीडियो मिल गया जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। News Hour India नाम के चैनल पर ये वीडियो 29 सितंबर, 2014 को अपलोड किया गया है। जाहिर है 6 साल पुराने वीडियो का रिया चक्रवर्ती के इंटरव्यू से कोई संबंध नहीं है।

- पड़ताल के दौरान हमें 28 सितंबर, 2014 को किया गया राजदीप सरदेसाई का ट्वीट भी मिला। जिसमें भीड़ के हमले का जिक्र है।
निष्कर्ष : राजदीप सरदेसाई के साथ लोगों की झड़प का वीडियो 6 साल पुराना है। इसका सुशांत केस से कोई संबंध नहीं है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2EIPCuQ
Comments