करीबी दोस्त कुशल पंजाबी को खोने के बाद करणवीर बोहरा ने मेंटल हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देने के लिए शुरू की नई पहल, नाम रखा- 'कुशल मंगल'

वर्ल्ड सुसाइड प्रिवेंशन डे के खास मौके पर एक्टर करणवीर बोहरा ने 'कुशल मंगल' पहल की शुरुआत की है जिसके जरिए वो मेंटल हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देंगे। ये पहल उन्होंने अपने करीबी दोस्त कुशल पंजाबी के नाम पर शुरू की है जिन्होंने दिसम्बर 2019 में अपने घर पर आत्महत्या कर ली थी। कुशल की मौत की खबर से करणवीर काफी सदमे में थे। अब एक्टर ने खुद अपने दोस्त के नाम पर मेंटल हेल्थ अवेयरनेस के लिए नई पहल शुरू की है। इस सीरीज को एक्टर ने सोशल मीडिया के जरिए शुरू किया है जिसमें वो हर दिन मेंटल हेल्थ से जुड़े कुछ टॉपिक्स पर चर्चा करेंगे।

अपनी नई पहल कुशल मंगल पर बात करते हुए करण ने पिंकविला को बताया है, 'हमारे देश में मेंटल हेल्थ को हमेशा पीछे रखा गया है लेकिन बीते कुछ सालों में डिप्रेशन, सुसाइड और एंजाइटी के मामले बढ़ते चले जा रहे हैं। अब इन सब मुद्दों को भी महत्व दिया जा रहा है। हम सब फिजिकल हेल्थ को प्राथमिकता देते आए हैं और मेंटल हेल्थ को हमेशा पीछे रखा गया। अब मुझे वाकई लगता है कि मेंटल हेल्थ को प्राथमिकता देनी चाहिए। समय बदल रहा है और कुछ लोग दुर्भाग्य से परेशानियां हल करने के लिए सुसाइड का रास्ता चुनते हैं। लेकिन इन परेशानियों का सामना करना और इनसे लड़ना इसका सही रास्ता होना चाहिए।

कुशल पंजाबी की मौत के बाद हुआ एहसास

आगे एक्टर ने बताया, 'अपने करीबी दोस्त कुशल पंजाबी को खोने के बाद मुझे ये एहसास हुआ कि लोग दिमाग में चल रही परेशानियों, डिप्रेशन और एंजाइटी के चलते ऐसे कदम उठाते हैं। हमें इन मुद्दों को खुलकर अपनाना चाहिए और इनपर बात करनी चाहिए। इस लॉकडाउन में हमें कुछ बुरे सुसाइड केस देखने मिले हैं जिनसे हम सब शॉक में हैं'।

लाइव सेशन में करते हैं डॉ से चर्चा

कुशल मंगल पहल के चलते करणवीर बोहर रोजाना लाइव सेशन रखते हैं जिनके जरिए वो मेंटल हेल्थ से जुड़ी जरूरी बातों पर चर्चा करते हैं। वो अपने लाइव सेशन न्यूरोलिंग्विस्ट रीना जबरान के साथ करते हैं जो इनपर एक्सपर्ट एडवाइज देती हैं।

बताते चलें कि कुशल पंजाबी ने 27 दिसम्बर को अपने फ्लेट पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। कुशल कई फिल्मों और टेलीविजन शो का हिस्सा रह चुके हैं। एक्टर और उनकी पत्नी के बीच कई दिनों से अनबन चल रही थी जिससे वो परेशान थे। उनके घर में एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ था जिसमें उन्होंने साफ लिखा था कि उनकी मौत का जिम्मेदार कोई नहीं है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
After losing close friend Kushal Punjabi, Karanvir Bohra launched a new initiative to promote mental health awareness, named- 'Kushal Mangal'


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3ijMggt

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......