हाथ में कमल का फूल लेकर राज्यपाल से मिलने गई कंगना, पर कैमरे पर बोलीं- मैं कोई पॉलिटिशयन नहीं हूं, मेरा पॉलिटिक्स से लेना-देना नहीं
कंगना रनोट रविवार को राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मिलने के लिए पहुंचीं। जहां से निकलने के बाद उनके हाथ में कमल के फूल नजर आए। कंगना के हाथ में कमल देखकर लोगों को लगा कि वे अब भाजपा की ओर से अगले किसी चुनाव में नजर आ सकती हैं। लेकिन ऐसा नहीं हुआ, उन्होंने इस बात का सिरे से खारिज कर दिया कि वे राजनीति में नहीं आने वाली हैं।
कंगना बोलींं गवर्नर ने बेटी की तरह बात की
राज्यपाल से मिलने के बाद लौटीं कंगना ने बताया - मैंने उनसे जो भी मेरे साथ अन्याय हुआ है, उसके बारे में बात की। वो हमारे सबके गार्जियन हैं यहां पर। जिस तरह से मेरे साथ सुलूक हुआ है, मैंने वही बात की। मैं उम्मीद करती हूं मुझे न्याय मिलेगा। ताकि जो हमारे देश के लोग, खासकर बच्चियां है उनका सिस्टम पर भरोसा बढ़े।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/35x2Ndy
Comments