सनम-अबिगेल के बाद सारा खान-अंगद हसीजा को एनसीबी भेज सकती है समन, सफाई देते हुए अंगद बोले- 'मेरा इससे कोई कनेक्शन नहीं है'
कोरियोग्राफर-एक्टर सनम जौहर और उनकी पार्टनर अबिगेल पांडे पर ड्रग्स मामले में एनसीबी (नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो) ने शिकंजा कसा हैं। ड्रग पैडलर राहिल और अनुज केशवानी से हुई पूछताछ के बाद इन दोनों के नाम सामने आए हैं। माना जा रहा है कि बॉलीवुड के बाद अब टेलीविजन इंडस्ट्री में भी ड्रग्स मामले को लेकर काफी हलचल शुरू हो गई है। आने वाले दिनों में तकरीबन 8 और नाम सामने आ सकते हैं जिसमे कुछ A ग्रेड और B ग्रेड की टीवी पर्सनालिटीज शामिल हैं।
हमारे सूत्र के मुताबिक इस मामले में टीवी अभिनेत्री सारा खान का नाम भी शामिल हो सकता है जो इस इंडस्ट्री में तकरीबन 15 साल से काम कर रही हैं। वे सिर्फ टीवी शोज ही नहीं बल्कि रियलिटी शोज और कुछ वेब सीरीज का हिस्सा भी रह चुकी हैं। अपनी पर्सनल लाइफ और बोल्डनेस को लेकर भी वे काफी कॉन्ट्रोवर्सी में रह चुकी हैं। अभिनेत्री के साथ-साथ उनके करीब दोस्त अंगद हसीजा जो एक वक्त उनके को-स्टार भी रह चुके हैं, वे भी फंस सकते हैं। बता दें कि ये अभिनेत्री दूसरे देश के प्रोजेक्ट का भी हिस्सा रह चुकी हैं। सूत्रों के मुताबिक इन दोनों के नाम अबिगेल से पूछताछ के दौरान सामने आए।
अंगद हसीजा ने किया ड्रग मामले से संबंध होने से इनकार
दैनिक भास्कर से बातचीत के दौरान, अंगद ने ड्रग्स मामले में किसी भी तरह का संबंध होने से इंकार कर दिया। अंगद ने कहा, "इस मामले में मेरा नाम आया हैं ये सुनकर मैं शॉक्ड हूं। जी नहीं, इसमें कोई सच्चाई नहीं है और मैं इस बारे में कुछ नहीं जानता। मुझे कुछ पता ही नहीं है और जाहिर है अब तो हर किसी के बारे में बोला जाएगा। जहां दीपिका (पादुकोण) और सबके बारे में बोला जा रहा हैं तो हो सकता हैं और भी नामों को घसीटा जाएगा। हालांकि मुझे कोई आइडिया नहीं है, मेरा कोई संबंध नहीं हैं।" सारा खान से भी हमने बात करने को कोशिश की लेकिन वे अनुपस्थित रहीं।
डांस कोरियोग्राफर्स में डर
सूत्र के मुताबिक इंडस्ट्री में डांसर्स और कोरियोग्राफर्स का किसी भी तरह का नशीली पदार्थ लेना आम बात हैं। इसकी वजह सिर्फ और सिर्फ एनर्जी को बरकरार रखना होता है। कई डांसर्स इसका सेवन करते हैं ताकि वे नॉन-स्टॉप बिना थके डांस या परफॉर्म कर सकें। सनम और अबिगेल के नाम बाहर के आने के बाद, कई जाने माने कोरियोग्राफर्स भी डर गए हैं।
बता दें कि अबिगेल और सनम के जुहू स्थित घर पर कल एनसीबी ने रेड मारी थी। रेड के बाद, उन्हें एनसीबी के अधिकारियों ने पूछताछ के लिए ऑफिस बुलाया था। इस घटना के बाद, दैनिक भास्कर ने इस कपल से जुड़े उनके कुछ खास दोस्त से बात करनी चाही हालांकि सभी इस पर बात करने से बचते रहे।
सनम जौहर का ड्रग कनेक्शन सुन शॉक हुईं मधुरिमा तुली
अबिगेल की करीबी दोस्त आश्का गोराडिया ने खुद को व्यस्त बताकर हमारे सवाल का जवाब देने से इंकार कर दिया वहीं दूसरी तरफ मधुरिमा तुली जिन्हें सनम जौहर ने 'नच बलिए 8' में कोरियोग्राफ किया था वे भी इस सवाल के जवाब से बचती नजर आईं। मधुरिमा ने कहा, "देखिए मैं इस बारे में किसी भी तरह का कमेंट नहीं करना चाहती। बस यही कहूंगी कि सनम और अबिगेल के बारे में पढ़कर काफी शॉक्ड हूं लेकिन मुझे यकीन हैं वे इससे जल्दी बाहर आ जाएंगे।"
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2G5lCKd
Comments