सेट पर अमिताभ बच्चन कुहनी से कुहनी मिलाकर करते हैं लोगों का अभिवादन, शो के डायरेक्टर ने किया सेट पर हो रही खास बातों का खुलासा

पॉपुलर गेम रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' का 12वां सीजन जल्द ही छोटे परदे पर प्रसारित होने वाला है। कोरोना वायरस के बीच जिसकी शूटिंग सावधानियां बरतते हुए लगातार जारी है। शो के निर्देशक अरुण शेष कुमार की मानें तो कोरोना को ध्यान में रखकर होस्ट अमिताभ बच्चन ने सेट पर एक नई प्रथा शुरू की है। जिसका पालन सेट पर मौजूद हर टीम मेंबर कर रहा है। इस बारे में उन्होंने दैनिक भास्कर के साथ हुई खास बातचीत में बताया।

देर आए दुरुस्त आए

अरुण शेषकुमार ने बताया, 'जैसा कि हमारे शो का प्रोमो है- 'हर सेटबैक का जवाब कमबैक से होता है' कहीं-ना-कहीं ये पंक्ति हमारे शो के मेंबर्स के लिए भी काम आ गई। इस बात से इंकार नहीं करूंगा कि इस महामारी की वजह से हम भी थोड़े डरे हुए थे। ये महामारी हमारे लिए भी एक सेटबैक की तरह ही है। इस बीच काम शुरू करना थोड़ा मुश्किल तो था ही लेकिन हमें ये भी नहीं भूलना चाहिए कि जिन्दगी में कोई भी चीज परमानेंट नहीं होती है।'
'फिलहाल हम बुरे दौर से गुजर रहे हैं और हमें यकीन है कि ये वक्त भी निकल जाएगा। होस्ट अमिताभ बच्चन के साथ हम सब भी बहुत पॉजिटिव थे कि हमारा शो देरी से ही सही लेकिन फिर से शुरू जरूर होगा। जहां हर साल हम अगस्त महीने में शो की शुरुआत करते थे वहीं इस बार एक महीने की देरी से शुरू हो रहा है। लेकिन देर आए दुरुस्त आए। हमें ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ा, इस बात की सभी को खुशी है।'

शूटिंग प्रक्रिया काफी बदल गई है

आगे उन्होंने कहा, 'हर साल की तरह इस बार शूटिंग प्रोसेस काफी बदल गई है। सेट पर पहुंचते ही हमें खुद को सैनिटाइज करना पड़ता है। एक बेसिक मेडिकल टेस्ट से गुजरना पड़ता है- ऑक्सीजन लेवल, टेम्प्रेचर लेवल टेस्ट करना और एक मेडिकल डिक्लेरेशन फॉर्म भी भरना होता है। वर्क स्टेशन पर मौजूद हर व्यक्ति PPE किट पहनता है। चीजें काफी बदल गई हैं। कंट्रोल रूम- जहां से हम पूरे शो को कंट्रोल/डायरेक्ट करते हैं उसे हमने क्यूबिकल फॉर्म में बना दिया है। उस रूम में हमने कई सारे पार्टिशन बना दिए हैं, जिससे लोग आपस में टकराए नहीं।'

मि. बच्चन खास तरीके से हैंडशेक करते हैं

'सालों से हमें सेट पर एक-दूसरे से हाथ मिलाने और गले लगने की आदत थी, लेकिन अब कोई ऐसा नहीं करता (हँसते हुए)। थोड़ा विचित्र है लेकिन इसी में सबकी भलाई है। मिस्टर बच्चन इसका भी एक उपाय खोज लाए हैं। वे लोगों से एक अलग तरीके से हैंडशेक करते हैं- कुहनी से कुहनी मिलाकर एक-दूसरे का अभिवादन करते हैं। ये बड़ा ही मजेदार तरीके से होता है। हम सभी सेट पर इसका पालन करते हैं। इसके अलावा हम एक साथ बैठकर खाना नहीं खाते हैं। हम सभी अपने-अपने क्यूबिकल रूम में अकेले बैठकर खाना खाते हैं। सभी खुद के साथ ही अपने आसपास के लोगों को भी सुरक्षित रखने की कोशिश में लगे हैं। मिस्टर बच्चन भी शूट खत्म होते ही तुरंत अपने रूम में चले जाते हैं।'

उनके साथ इंटरेक्शन काफी हद तक बदल गया है

'मिस्टर बच्चन के साथ सेट पर इंटरेक्शन काफी हद तक बदल गया है। वे अपने ही रूम में स्क्रिप्ट रीडिंग करते हैं, सेट पर आते ही उनका शॉट तैयार हो जाता है। पहले हम आधे मीटर के डिस्टेंस में खड़े रहकर बात करते थे, उन्हें शो के बारे में बताते थे। लेकिन अब यदि ऐसा करना है तो आपको एक कांच के बने रूम में करना होगा। रूम में हमारे बीच एक कांच का दरवाजा बना हुआ है, जहां हम आपस में बातचीत करते हैं। वही एक पल ऐसा होता है जहां मुझे और मिस्टर बच्चन को अपने-अपने मास्क नीचे करने का मौका मिलता है।'
'पहले फ्लोर पर जाकर उनको ब्रीफिंग करते थे लेकिन अब हेडफोन के जरिये उनसे बातचीत होती है। कोई भी उनके आसपास नहीं जाता है। बच्चनजी अपना बहुत ख्याल रखते हैं और हर तरह की सावधानियां बरतते हैं। वे हर बार इसी बात को दोहराते हैं की फिलहाल ये मुश्किल दौर है और इस समय हमें एक-दूसरे का ख्याल रखना है। सेट पर सभी को मोटिवेट करते हैं ये कहकर कि हमें इस समय हार नहीं मानना चाहिए।'

पहली बार शो में ऑडियंस नहीं है

'20 साल में पहली बार ऐसा हुआ है जब शो में ऑडियंस नहीं है, जो कि शो का बहुत बड़ा फैक्टर रहा है। सच कहूं तो ऑडियंस की कमी तो खल रही है क्योंकि वो एनर्जी का बहुत बड़ा एलिमेंट होते हैं। शो में जान लाते हैं लेकिन हम मौजूदा हालत को ध्यान में रखकर कुछ नहीं कर सकते हैं। शुरूआती दिनों में ऑडियंस के बिना शूट करना एक चैलेंज था लेकिन अब आदत हो गई है।'

बच्चन साहब टेक्निकली बहुत स्ट्रॉन्ग हैं

'मिस्टर बच्चन टेक्निकली बहुत ही इंटेलीजेंट व्यक्ति हैं। टेक्नोलॉजी में वे खुद को काफी अपडेट रखते हैं। उनको डायरेक्ट करने की सबसे बड़ी खासियत ये है कि उन्हें बस एक बार आप टेक्नोलॉजी के बारे में बता दें और वे उसे समझ जाते हैं। उन्हें ज्यादातर पता होता है कि कौन सी चीज कहां इस्तेमाल की जाती है। कोई नया वर्जन उनके सामने रखें तो वो उसके बारे में पूरी इन्फार्मेशन जुटा लेंगे और फिर आपको पूरे सीजन में पीछे देखने की जरूरत नहीं है। हर बारीक बातों पर ध्यान देते हैं। वे टेक्नोलॉजी फ्रीक इंसान हैं जिनके साथ काम करने में बहुत मजा आता है।'

क्रू मेंबर में तीस प्रतिशत कटौती कर दी है

'टीम मेंबर्स में हमने लगभग 30 प्रतिशत कटौती कर दी है। ऑडियंस के साथ शूट करने में बहुत बड़ा क्रू लगता था जो कि इस सीजन में नहीं है। कम लोगों के साथ शूट कर रहे हैं ताकि कोरोना वायरस के खतरे को कम रखा जा सके।'

बता दें, अरुण अपने करियर में 'सत्यमेव जयते', 'सच का सामना', 'इंडियाज गॉट टैलेंट', 'नच बलिए' और 'झलक दिखला जा' जैसे शो कर चुके हैं। इस गेम शो के पीछे भी अरुण का ही दिमाग है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Amitabh Bachchan greets people with his elbow on the set of Kaun Banega Crorepati show, the director of the show revealed the special things related to the shooting


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2RNJeWo

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......