सुशांत केस में बढ़ते तनाव के बीच विकास गुप्ता ने बढ़ाया दोस्त अंकिता लोखंडे का हौंसला, भावुक कविता में लिखा- 'तू अच्छी है, तू सच्ची है'
सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से ही उनकी एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे इकलौती ऐसी करीबी हैं जो दावा कर रही हैं कि एक्टर डिप्रेशन में नहीं थे। लगातार एक्टर के परिवार का समर्थन करते हुए एक्ट्रेस ने कई बयानों में इस बात के सबूत भी पेश किए हैं कि सुशांत बड़े सपने देखने वाले व्यक्ति थे ऐसे में डिप्रेस होकर सुसाइड नहीं कर सकते हैं। इसी बीच रिया चक्रवर्ती ने भी उनपर अटेंशन लेने के आरोप लगाए हैं। इन सब विवादों के बीच अब अंकिता के करीबी दोस्त विकास गुप्ता ने उनका समर्थन करते हुए अपनी लिखी कविता से उनका हौंसला बढ़ाया है।
विकास ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अंकिता लोखंडे के साथ कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं जिनमें वो एक्ट्रेस को गले लगाते नजर आ रहे हैं। इनके साथ प्रॉड्यूसर लिखते हैं-
तू अच्छी है, तू सच्ची है। अपनी मां की अभी भी छोटी सी बच्ची है। ऊपर वाले ने तेरी किस्मत ऐसी रची है। जिसके संग तू हो उसकी किस्मत में खुशियों की धूम मची है। तू लड़की भी अच्छी है और दोस्त भी सच्ची है। अपनी मां की अभी भी एक छोटी सी बच्ची है। अंकिता लोखंडे। थ्रोबैक थर्सडे।
विकास गुप्ता अंकिता और सुशांत के करीबी दोस्त थे। एक्टर की मौत के बाद विकास ने एक पोस्ट के जरिए बताया था कि सुशांत हमेशा से खुश रहने वाले इंसान थे। उन्होंने यशराज फिल्म्स की औरंगजेब को ठुकरा दिया था क्योंकि उन्हें भाई का रोल दिया जा रहा था। सुशांत परेशान थे कि वो यशराज का ऑफर कैसे ठुकरा सकते हैं मगर फिर अंकिता ने उनसे कहा था कि वो करो जिससे तुम्हें खुशी मिलती है। विकास ने भावुक पोस्ट में ये भी लिखा था कि सुशांत कि जिंदगी में कोई टेंशन नहीं थी क्योंकि टेंशन खुद अंकिता को देखकर भाग जाती थी।
##विकास लगातार सुशांत मामले में कई तथ्यों पर रोशनी डालते हुए न्याय की गुहार लगाते आए हैं। प्रोड्यूसर विकास ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए कई बार इस तरफ इशारा किया है कि सुशांत की मौत का कारण डिप्रेशन नहीं था।
##Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2GuEFhb
Comments