गौरव चोपड़ा ने शेयर की अपने नन्हें कुंवर की पहली तस्वीर, लिखा- 'माता पितो को एक साथ खोने के बाद ये एक आशीर्वाद है'
टेलीविजन एक्टर गौरव चोपड़ा ने अगस्त में अपने माता-पिता को एक साथ खो दिया है इसके एक महीने बाद अब उनके घर पहले बच्चे का जन्म हुआ है। उनकी वाइफ हितिशा ने 14 सितम्बर को बेटे को जन्म दिया है जिसकी पहली झलक अब एक्टर ने शेयर की है। अपने नन्हें कुंवर की पहली तस्वीर के साथ गौरव ने अपने स्वर्गीय माता पिता को भी याद करते हुए एक इमोशनल पोस्ट लिखा है।
इंस्टाग्राम अकाउंट से बेटे को गोद में लिए हुए तस्वीरें शेयर करते हुए गौरव लिखते हैं, 'मेरे घर आया एक नन्हा कुंवर.. चांदनी के हसीन रथ पर सवार...मुझे याद है उतरन के सीक्वेंस का या गीत गाना जब हमने बच्चे का स्वागत किया था, काश मुझे उस समय इसकी वास्तविक फीलिंग पता होती। हमने इस फरिश्ते का स्वागत किया है जो मेरी जिंदगी की सूखी जमीन पर कीमती बारिश की तरह आया है। मुझे लगा कि मुझे ये पल आप सभी के साथ शेयर करना चाहिए'।
आगे एक्टर ने लिखा, 'दोनों परिजनों को खोना तोड़ देने वाला था फिर इस चमत्कारपूर्ण आशीर्वाद, मासूम, क्यूटनेस का बंडल पाना.. ये सब एक महीने में ही हुआ.. अब इन सबके मायने निकलने लगे हैं..कुछ हद तक'।
गौरव की मां का निधन 19 अगस्त को हुआ था जिसके बाद 29 अगस्त को उनके पिता भी गुजर गए। ऐसे में गौरव ने माता-पिता को याद करते हुए लिखा, 'ठीक एक महीने पहले मेरी मां हमें छोड़कर चली गईं और मुझे पता है कि वो हमारे प्रिंस चोपड़ा को थाम कर बहुत खुश होतीं। मैं उनके आशीर्वाद और मुस्कुराहट को महसूस कर सकता हूं। आप सभी को प्यार भेज रहा हूं और अपने परिवार के लिए आशीर्वाद की आशा करता हूं'।
##14 सितम्बर को बेटे के जन्म की जानकारी देते हुए भी गौरव चोपड़ा ने एक भावुक पोस्ट शेयर की थी। एक्टर ने साल 2018 में हिशिता से शादी की थी जिसके बाद पहली बार दोनों पैरेंट्स बने हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3mACc5n
Comments