गौहर खान के ब्वॉयफ्रेंड जैद दरबार ने पिता इस्माइल और सौतेली मां को फोन करके दी रिलेशनशिप की जानकारी, पिता बोले- 'हमें शादी से कोई एतराज नहीं है'
बिग बॉस विनर गौहर खान इन दिनों डांस कोरियोग्राफर जैद दरबार से बढ़ती नजदीकियों के चलते चर्चा में हैं। दोनों इन दिनों ज्यादा समय साथ बिताते हैं जिसके गवाह उनके सोशल मीडिया अकाउंट हैं। एक लंबे समय तक रिश्ते को प्राइवेट रखने के बाद अब जैद ने आगे बढ़ते हुए परिवार वालों को भी इसकी जानकारी दी है। जैद, म्यूजिक कंपोजर इस्माइल दरबार की पहली पत्नी फरजाना के बेटे हैं लेकिन उनकी मौजूदा पत्नी आएशा के भी बेहद करीब हैं ऐसे में जब उन्होंने गौहर से रिश्ते की बात सामने रखी तो दोनों ने ही उन्हें मंजूरी दे दी।
हाल ही में टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में इस्माइल दरबार ने बताया है कि कुछ दिनों पहले ही जैद ने अपनी मां (आएशा) को फोन करके के बारे में बताया है। उन्होंने कहा की जैद, गौहर की बहुत तारीफ कर रहा था और उसने अपने रिश्ते के बारे में भी बताया।
आगे जब उनसे पूछा गया कि क्या गौहर को उनका आशीर्वाद मिलेगा तो इसपर इस्माइल ने कहा, 'अगर जैद और गौहर शादी करते हैं तो मैं क्यों उसे आशीर्वाद नहीं दूंगा। अगर जैद उससे शादी करना चाहता है तो मुझे क्या एतराज होगा। वो 29 साल का है और उसे पता है कि वो क्या कर रहा है। और यही मेरी पत्नी आएशा ने भी उससे कहा कि अगर वो खुश है, तो हम भी खुश हैं और वो इतना बड़ा है कि उसे पता है उसके लिए क्या सही है।
आगे इस्माइल ने बताया, 'मुझे फेक बनना पसंद नहीं है। सीधी बात है मैंने भी दूसरी शादी की है और मेरे पहली पत्नी (फरजाना, जैद की मां) से रिश्ते ठीक नहीं थे। अगर हम ठीक होते तो मुझे दोबारा शादी नहीं करनी पड़ती। बच्चों ने कभी मेरी पर्सनल जिंदगी में हस्तक्षेप नहीं किया। मेरे पहली पत्नी से चार और दूसरी पत्नी से एक बच्चा है। मैं अपने बच्चों से बेहद करीब हूं'।
##गौहर खान और जैद कुछ दिनों से लगातार साथ डांस वीडियो और कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर कर रहे हैं। कुछ दिनों पहले ही एक्ट्रेस ने अपना जन्मदिन मनाया है जिसमें दोनों ने एक जैसे कपड़ों में कपल गोल्स सेट कर रहे हैं। इससे पहले गौहर खान कुशल टंडन को डेट कर चुकी हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2ZQerfQ
Comments