सुशांत की दोस्त अबिगेल पांडे और उनके ब्वॉयफ्रेंड सनम जौहर पूछताछ के लिए पहुंचे एनसीबी के गेस्ट हाउस, ड्रग पैडलर ने पूछताछ में लिया था दोनों का नाम
सुशांत सिंह राजपूत मामले में इंडस्ट्री के कई लोगों के नाम ड्रग विवाद में सामने आ चुके हैं। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो द्वारा सुशांत से जुड़े कई करीबियों से पूछताछ की जा चुकी है जिनमें अब सुशांत की दोस्त अबिगेल पांडे का नाम भी जुड़ चुका है। टीवी एक्ट्रेस अबिगेल और उनके ब्वॉयफ्रेंड सनम जौहर का नाम ड्रग पैडलिंग करने वाले दो सदस्यों ने पूछताछ में बताया था जिसके बाद दोनों को समन भेजा गया था। अब आज दोनों पूछताछ के लिए कोलाबा स्थित एनसीबी के गेस्ट हाउस पहुंचे हैं।
हाल ही में आई टाइम्स नाउ की रिपोर्ट के अनुसार ड्रग पैडलिंग के आरोपियों अनुज केशवानी और राहिल ने एनसीबी के सामने अबिगेल पांडे और सनम जौहर के नामों का खुलासा किया है। अनुज केशरवानी को सुशांत मामले में गिरफ्तार किया गया है। दोनों से ड्रग पैडलर अनुज से लिंक होने पर सवाल-जवाब किए जाएंगे।
सुशांत की करीबी दोस्त थीं अबिगेल
टीवी एक्ट्रेस अबिगेल पांडे सुशांत की करीबी दोस्त थीं। एक्टर की मौत के बाद भी उन्होंने शोक व्यक्त करते हुए भावुक पोस्ट शेयर की थी। इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर करते हुए लिखा था, 'जिन लोगों से आप प्यार करते हैं वो आपको कभी नहीं छोड़ते। शुक्रिया सुशू मुझे दोस्ती सिखाने के लिए। जब तक हम दोबारा नहीं मिलते'।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3kH0ysu
Comments