बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए अनुष्का ने लिखा, 'जिंदगी बनाने से ज्यादा वास्तविक कुछ नहीं', कमेंट में पति विराट कोहली बोले- 'एक फ्रेम में मेरी पूरी दुनिया'

शादी के तीन साल बाद अनुष्का शर्मा और विराट कोहली पहली बार पैरेंट्स बनने वाले हैं। दोनों ने कुछ समय पहले ही इस नई दुनिया में कदम रखने की अनाउंसमेंट की थी जिसके बाद अब अनुष्का शर्मा ने पहली बार अपने बेबी बंप की तस्वीर साझा करते हुए मां बनने के अपने खास विचार सामने रखे हैं।

अनुष्का ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की है जिसमें वो समुद्र की लहरों के पास बेबी बंप के साथ नजर आ रही हैं। इसके साथ मां बनने के अनुभव पर एक्ट्रेस ने लिखा, 'जीवन के निर्माण से ज्यादा वास्तविक और सुखद कुछ भी नहीं है। जब ये आपके कंट्रोल में नहीं है तो वाकई में क्या है?'

अनुष्का द्वारा साझा की गई ये तस्वीर कुछ ही समय में सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। जहां उन्हें अपने साथी कलाकारों की शुभकामनाएं मिल रही हैं वहीं दूसरी तरफ पति विराट ने भी उनकी इस खूबसूरत तस्वीर पर जमकर प्यार लुटाया। कप्तान विराट ने लिखा, 'एक ही फ्रेम में मेरी पूरी दुनिया'।

##

बताते चलें अनुष्का विराट ने 27 अगस्त को घर में नन्हें मेहमान आने की खुशखबरी सोशल मीडिया के जरिए दी थी। पोस्ट में दोनों ने बताया है कि जनवरी 2021 में नन्हें बच्चे का स्वागत होने वाला है। विराट - अनुष्का से पहले नताषा स्तानकोविक और हार्दिक पंड्या के घर बेटे का जन्म हुआ है जिसका नाम उन्होंने अगस्त्य रखा है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
While flaunting baby bump, Anushka wrote, 'Nothing is more real than creation of life', in the comment husband Virat Kohli said- 'My whole world in one frame'


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3hurBFc

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......