स्वामी ओम के बाद अब कॉन्ट्रोवर्शियल जिंदगी जीने वाली राधे मां लेंगी बिग बॉस में एंट्री, पिछले कई सालों से मिल रहा था ऑफर

टेलीविजन के पॉपुलर रियलिटी शो का प्रोमो सामने आते ही लगातार कई ऐसे सेलेब्स के नाम सामने आ रहे हैं जो इस साल घर में लॉक होने वाले हैं। इस साल टोटल 16 लोग घर में एंट्री लेंगे जिनमें 14 सेलेब्स और 3 कॉमनर्स होंगे। बताया जा रहा है सलमान खान के शो में इस बार कॉन्ट्रोवर्सी से भरी राधे मां बतौर कंटेस्टेंट हिस्सा लेंगी। इस मामले में अबतक चैनल या मेकर्स द्वारा कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की गई है।

हाल ही में आई टेलीचक्कर की रिपोर्ट के अनुसार सुखविंदर कौर जो खुद को देवी मां का अवतार बताती हैं वो इस साल शो में एंट्री लेने वाली हैं। सुखविंदर को राधे मां के नाम से काफी पॉपुलैरिटी मिली है। पिछले कई सीजन से उन्हें अप्रोच किया जा रहा था मगर इस साल उन्हें कई टीवी एक्टर्स के साथ बिग बॉस हाउस में देखा जाएगा।

गुरदासपुर जिले में जन्मीं राधे मां कम उम्र से ही भक्ति की राह पर निकल पड़ीं थीं। अपने अजीबो-गरीब पहनावे, बोल-चाल, और परेशानियां सुलझाने वालीं राधे मां कई कारणों से कॉन्ट्रोवर्सी में रही हैं। विवादित बयान और लोगों को आई लव यू फ्रॉम बॉटम ऑफ माय हार्ट बोलकर सुखविंदर ने सोशल मीडिया पर भी काफी सुर्खियां बटोरी हैं।

डॉली बिंद्रा ने लगाए यौन उत्पीड़न के आरोप

बिग बॉस 4 में नजर आ चुकीं डॉली बिंद्रा राधे मां की भक्त रह चुकी हैं। एक्ट्रेस ने आरोप लगाया था कि साल 2015 में राधे मां और उनके भक्तों ने चंडीगढ़ स्थित पंजाब पुलिस के बड़े अधिकारी के घर ले जाकर यौन उत्पीड़न किया था। डॉली ने इस मामने की शिकायत पुलिस में भी दर्ज करवाई थी और उनसे नाता तोड़ दिया था।

राधे में के अलावा इस सीजन में टीवी एक्ट्रेस जैस्मिन भसिन, निया शर्मा और नैना सिंह भी नजर आने वाली हैं। इनके अलावा अनु मलिक और आमिर अली का नाम भी शो कन्फर्म करने के लिए सामने आ रहा है। शो के सेट का मरम्मत का काम चालू है जिसके पूरा होने पर 4 अक्टूबर को शो का ग्रैंड प्रीमियर होगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
bigg boss 14 update: After Swami Om, now Radhe Ma, who lives a controversial life, will enter in Big Boss 14


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2GmfM7i

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......