आजमगढ़ में सब्जी बेच रहे हैं बालिका वधु टीवी शो के असिस्टेंट डायरेक्टर रामवृक्ष गौर, बोले- इस काम का कोई पछतावा नहीं
देखने में तो वो भीड़ का ही एक चेहरा लगते हैं, लेकिन जब अपना बैकग्राउंड और उपलब्धियां बताते हैं, तो पता चलता है कि कोरोना से पनपे हालात ने किस तरह से लोगों की जिंदगी पर असर डाला है। बात राम वृक्ष गौर की हो रही है, जो बालिका वधु जैसे हिट टीवी सीरियल के असिस्टेंट डायरेक्टर रहे हैं। पर, लॉकडाउन और कोरोना के चलते उन्हें अब आजमगढ़ में सब्जी बेचनी पड़ रही है।
दैनिक भास्कर ने शो के एक्टर रहे शशांक व्यास से जब रामवृक्ष के बारे में पूछा तो उन्होंने बताया कि वे शो पर 3 से 6 दिन तक ही रहे। वे सैकंड यूनिट के असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम कर रहे थे।
सब्जी बेचने पर कोई पछतावा नहीं
राम वृक्ष ने मुंबई बताया कि मैं आजमगढ़ एक फिल्म की खोज में आया था। हम लोग यहीं थे, जब लॉकडाउन का ऐलान किया गया था। ऐसे में हमारे लिए वापस लौटना मुश्किल हो गया। जिस प्रोजेक्ट पर हम लोग काम कर रहे थे, वह रुक गया। प्रोड्यूसर ने कहा कि अब काम शुरू होने में एक साल या इससे ज्यादा का वक्त लगेगा। इसके बाद मैंने अपने पिता का व्यापार संभालने का फैसला किया और सब्जी बेचने लगा। मैं इस पेशे से वाकिफ हूं और मुझे इसमें कोई पछतावा नहीं है।
2002 में दोस्त की मदद से गए थे मुंबई
आजमगढ़ से मुंबई के सफर के बारे में राम वृक्ष ने कहा- मैं अपने दोस्त और लेखक शाहनवाज खान की मदद से 2002 में मुंबई गया था। मैं तब टीवी सीरियल्स के लाइट और प्रोडक्शन डिपार्टमेंट में काम करता था। पहले मैंने कई सीरियल्स के लिए असिस्टेंट डायरेक्टर का काम किया। इसके बाद बालिका वधु के लिए एपिसोड डायरेक्टर और युनिट डायरेक्टर के तौर पर काम किया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/33b3ac9
Comments