एक्ट्रेस सारा खान हुई कोरोना पॉजिटिव, सोशल मीडिया के जरिए जानकारी देते हुए लिखा- 'डॉक्टर्स की सलाह पर होम क्वारैंटाइन हूं और ठीक महसूस कर रही हूं'
गाइडलाइन के साथ शूटिंग शुरू होने के बावजूद लगातार टेलीविजन सितारे कोरोना की चपेट में आ रहे हैं। पार्थ समथान, श्रेनू पारिख, राजेश शर्मा समेत कई लोगों के बाद अब एक्ट्रेस सारा खान भी कोरोना संक्रमित पाई गई है। एक्ट्रेस इन दिनों 'संतोषी मां सुनाएं व्रत कथाएं' शो में देवी पौलोमी का किरदार निभा रही हैं। एक्ट्रेस ने हाल ही में अपना कोविड 19 टेस्ट करवाया था जिसकी रिपोर्ट गुरुवार सुबह पॉजिटिव आई है।
सोशल मीडिया के जरिए दी जानकारी
रिपोर्ट सामने आते ही एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम के माध्यम से फैंस और करीबियों को कोविड 19 पॉजिटिव होने की जानकारी दी है। एक्ट्रेस ने लिखा, 'दुर्भाग्य से आज मैं कोरोना पॉजिटिव मिली हूं। एथोरिटीज और डॉक्टर्स ने मुझे घर पर ही क्वारैंटाइन रहने की सलाह दी है। अच्छा महसूस कर रही हूं और जल्दी ठीक होने की कामना करती हूं'।
इसके अलावा सारा खान ने एक ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी करते हुए बताया है कि वो कुछ दिनों से बीमार महसूस कर रही थीं जिसके चलते उन्होंने शूटिंग से ब्रेक लिया था। लेकिन उन्होंने कोविड 19 टेस्ट करवाया जो कि पॉजिटिव आया है। एक्ट्रेस अपने डॉक्टर्स की मेडिकल एडवाइज ले रही हैं और आशा कर रही हैं कि वो जल्द ठीक हो जाएंगी। सारा एसिम्पटोमैटि हैं लेकिन उनका मानना है कि लक्षण हों या नहीं हो हर किसी को हाइजीन मैंटेन करना चाहिए और लोगों से दूरी बनाए रखनी चाहिए। आगे उन्होंने अपने संपर्क में आए सभी लोगों से भी टेस्ट करवाने की अपील की है।
इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए घरेलू उपचार ले रही हैं सारा खान
एक्ट्रेस ने स्टेटमेंट के जरिए बताया कि वो कोरोना से लड़ने के लिए घरेलू उपचारों का इस्तेमाल कर रही हैं क्योंकि उनका मानना है ये बेहतर असर करते हैं। सारा स्टीम भी लेती हैं। उन्होंने कहा, 'कोविड किसी को भी हो सकता है, इसलिए ये जरूरी है कि हर कोई अपनी हेल्थ का अच्छी तरह ख्याल रखे जिससे अगर आप संक्रमित होते हैं तो कम से कम आपका इम्यून सिस्टम इससे लड़ने के लिए मजबूत रहे'।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3hgKbkb
Comments