आलीशान और कलरफुल बना है बिग बॉस हाउस, लिविंग एरिया, डायनिंग एरिया और बेडरूम की पहली झलक आईं सामने
गेम रियलिटी शो बिग बॉस 14 का ग्रैंड प्रीमियर 3 अक्टूबर को होने वाला है। सभीं कंटेस्टेंट शो में हिस्सा लेने के लिए जल्द ही क्वारैंटाइन किए जाने वाले हैं। इसी बीच अब खबरी पेज की तरफ से गोरेगांव फिल्मसिटी में बने बिग बॉस हाउस की कुछ एक्सक्लूसिव तस्वीरें सामने आई हैं।
लिविंग एरिया में दिखेगा सिल्वर सोफा
बिग बॉस 14 हाउस को शो के आर्ट डायरेक्टर ओमंग कुमार ने डिजाइन किया है। घर को आलीशान बनाने के लिए काफी एंटीक डिजाइन चुने गए हैं। बिग बॉस हाउस का लिविंग एरिया ही वो जगह हैं जहां हर शनिवार रविवार सभी घरवाले एक साथ नजर आते हैं। इस सीजन में लिविंग एरिया में सिल्वर रंग का सेमी सर्किल शेप सोफा रखा गया है जिसे मल्टीकलर कुशन से सजाया गया है। इसके अलावा बीच में सफेद और ग्रे रंग का सेंटर टेबल है जिसपर कुछ पौधे भी हैं।
बेडरूम को बनाया गया कलरफुल
बिग बॉस के घर का बेडरूम इस सीजन काफी रंगीन बनाया गया है। इस जगह कुछ सिंगल और कुछ डबल बेड बॉक्स भी हैं। बिस्तरों को गुलाबी और ओरेंज रंग के कॉन्बीनेशन में रखा गया है। बीच में बैठने के लिए मल्टीकलर सोफा रखा गया है। बेडरूम का गेट पिछले सीजन की तरह पारदर्शी है।
आलीशान है बिग बॉस हाउस की एंट्री
पिछले सीजन घर में एंटर होने वाले दरवाजे में विशाल बीबी बनाया गया था। इस दरवाजे को हरियाली से बनाया गया था वहीं इस सीजन दरवाजे को लाइटिंग इफेक्ट वाला बनाया गया है। ब्लैक, गोल्डन, पर्पल कलर कॉन्बीनेश में एंट्रेंस को बिग बॉस के लोगो (आंख) की तरह डिजाइन किया गया है।
शो को 3 अक्टूबर से कलर्स चैनल पर टेलीकास्ट किया जाएगा। सलमान खान शो की शूटिंग 1 अक्टूबर से शुरू करेंगे। सभी घरवालों को एंट्री से पहले कुछ दिनों के लिए क्वारैंटाइन किया जाने वाला है। घर के अंदर कोविड 19 से जुड़ी सभी सावधानियां रखी जाएंगी साथ ही हर हफ्ते कंटेस्टेंट्स का टेस्ट भी करवाया जाएगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3cgMcMh
Comments