फिल्म मेकर अनुराग कश्यप पर भड़कीं कंगना रनोट, कहा- बुलिवुड में स्ट्रगलिंग आउटसाइडर लड़कियों के साथ सेक्स वर्कर्स की तरह बर्ताव होना आम बात
एक्ट्रेस पायल घोष ने हाल ही में मशहूर फिल्ममेकर अनुराग कश्यप पर यौन शोषण करने का आरोप लगाया है, जिसके बाद कंगना रनोट उनके समर्थन में उतर आई हैं। रविवार को कई ट्वीट करते हुए कंगना ने कहा कि अनुराग ऐसा कर सकते हैं, क्योंकि वे कभी एक स्त्री के प्रति वफादार नहीं रहे हैं और उनके प्रोडक्शन हाऊस 'फैंटम' में भी व्यभिचारी मीटू के आरोपी भरे पड़े हैं।
कंगना के मुताबिक बुलिवुड ऐसे लोगों से भरा पड़ा है जो चाहते हैं कि हर रोज नई और युवा लड़कियां उन्हें खुश करें। साथ ही उन्होंने कहा कि संघर्षरत बाहरी लड़कियों के साथ यहां सेक्स वर्कर्स की तरह बर्ताव होना बिल्कुल सामान्य है।
अपने पहले ट्वीट में कंगना ने लिखा, 'पायल घोष जो कुछ बता रही है वो सब करने में अनुराग कश्यप बहुत ज्यादा सक्षम हैं। उन्होंने अपनी सभी पार्टनर्स को धोखा दिया, वे स्वयं भी स्वीकार करते हैं कि वे एक महिला के प्रति वफादार नहीं रहे हैं। 'फैंटम' में व्यभिचारी मीटू के आरोपी भरे पड़े हैं। मैंने पहले भी उन पीड़ितों का समर्थन किया था और लिबरल्स ने मेरे खिलाफ भी अभियान शुरू कर दिया था।'
'जहां तक मुझे पता है अनुराग ने खुद भी इस बात को स्वीकार किया है कि कई शादियों के बाद भी वे कभी मोनोगेमस नहीं रहे। अनुराग ने पायल के साथ जो कुछ भी किया वो बुलिवुड में एक आम बात है। संघर्षरत बाहरी लड़कियों के साथ सेक्स वर्कर्स की तरह बर्ताव करना उनके लिए बिल्कुल सामान्य है। #अनुराग कश्यप #पायल घोष'
##'बुलिवुड ऐसे यौन शिकारियों से भरा पड़ा है, जिन्होंने नकली और डमी शादियां कर रखी हैं और वो उम्मीद करते हैं कि एक नई और हॉट युवा लड़की हर रोज उन्हें खुश करे। वे युवा कमजोर पुरुषों के साथ भी ऐसा ही करते हैं। मैंने अपना बदला अपने तरीके से लिया है और मुझे #MeToo की जरूरत नहीं है, लेकिन ज्यादातर लड़कियां ऐसा करती हैं। #पायल घोष #अनुराग कश्यप'
##'पायल घोष ने जो कुछ भी कहा है, कई बड़े हीरोज ने मेरे साथ भी वैसा किया था, अचानक वैन या कमरे का दरवाजा बंद करके अपना गुप्तांग को दिखा देना या पार्टी में डांस फ्लोर पर दोस्ताना डांस के दौरान उनकी जीभ को आपके मुंह से लगा देना, काम के लिए अपॉइंटमेंट लेना और घर आकर तुम्हारे साथ जोर-जबरदस्ती करना।'
###MeToo बुलिवुड की एक बड़ी असफलता रही है, क्योंकि ज्यादातर बलात्कारी और उत्पीड़न करने वाले सिर्फ लिबरल्स थे, इसलिए उन्होंने आंदोलन को मार दिया। निश्चित रूप से अन्य पीड़ितों की तरह #पायल घोष भी अपमानित होगी और उसे भी चुप किया जाएगा। लेकिन मेरा दिल उसके लिए बाहर आ रहा है। हम एक बेहतर समाज की उम्मीद करते हैं। #अनुराग कश्यप
##एक दिन पहले लिखा था- हर आवाज का महत्व है
इससे एक दिन पहले भी जब पायल ने अनुराग पर आरोप लगाते हुए ट्वीट किया था तो कंगना ने उनके ट्वीट को रीट्वीट करते हुए लिखा था, 'हर आवाज मायने रखती है'#MeToo #ArrestAnuragKashyap।
##पायल ने पीएमओ से लगाई थी गुहार
इससे पहले शनिवार शाम को पायल ने अपना इंटरव्यू ट्विटर पर शेयर करते हुए लिखा था, 'अनुराग कश्यप ने खुद को बहुत बुरी तरह मुझ पर फोर्स किया था, बिल्कुल बुरी तरह से। पीएमओ इंडिया, नरेंद्र मोदी जी प्लीज एक्शन लीजिए और देश को इस क्रिएटिव इंसान के पीछे छिपे हुए राक्षस को दिखाइए। मैं जानती हूं कि इससे मुझे नुकसान हो सकता है और मेरे सुरक्षा भी खतरे में पड़ सकती है। प्लीज मदद करें'।
जबरदस्ती संबंध बनाना चाहते थे अनुराग: पायल
तेलुगू न्यूज चैनल एबीएम को दिए इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने बताया कि साल 2014 या 2015 में जब वो काम के सिलसिले में अनुराग से मिलने गईं, तो फिल्ममेकर ने उनके साथ जबरदस्ती संबंध बनाने की कोशिश की। जब पायल ने उन्हें रोकना चाहा तो अनुराग ने कहा कि उनके साथ काम कर चुकीं सभी एक्ट्रेस महज एक फोन कॉल की दूरी पर हैं। इसके बावजूद जब एक्ट्रेस ने मना किया तो वो अनुराग ने उनसे जबरदस्ती करने की कोशिश की थी।
##कौन है पायल घोष?
पायल घोष बांग्ला मूल की एक्ट्रेस हैं और ज्यादातर कन्नड़ फिल्मों में काम करती हैं। बॉलीवुड में पायल ने ऋषि कपूर और परेश रावल अभिनीत 2017 की कॉमेडी फिल्म 'पटेल की पंजाबी शादी' से डेब्यू किया था। एक्ट्रेस फिलहाल हिंदी फिल्म 'कोई जाने ना' का हिस्सा हैं। फिल्मों के अलावा पायल स्टार प्लस के पॉपुलर शो 'साथ निभाना साथिया' का भी हिस्सा रह चुकी हैं। एक्ट्रेस ने इस शो में साल 2016 में राधिका का किरदार निभाया था।
##Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2FNXICZ
Comments