नवम्बर से बंद हो जाएगा 'कसौटी जिंदगी के' शो, लगातार कास्ट के शो छोड़ने से परेशान होकर मेकर्स ने लिया फैसला

टेलीविजन का पॉपुलर शो कसौटी जिंदगी की पिछले कुछ महीनों से चर्चा में हैं। शो के सेट पर कोरोना पॉजिटिव निकलने से लेकर पार्थ समथान के शो छोड़ने की खबर से फैंस काफी परेशान रहे हैं। इसी बीच अब खबर है कि मेकर्स शो को दो महीनो में बंद करने की तैयारी कर रहे हैं। शो की पॉपुलैरिटी लगातार कम होती जा रही है साथ ही कई एक्टर भी शो को अलविदा कह रहे हैं ऐसे में शो को जल्द ऑफएयर कर दिया जाएगा।

हाल ही में स्पॉटब्वॉय से बातचीत के दौरान शो से जुड़े एक सूत्र ने बताया, मेकर्स शो के नंबर से खुश नहीं थे। साथ ही पार्थ समथान ने भी शो छोड़ने का फैसला ले लिया है और इसकी खबर मेकर्स और चैनल को दी जा चुकी है। मेकर्स लगातार उन्हें शो में बनाए रखने की कोशिश कर रहे हैं मगर ये उन्हें काफी मुश्किल लग रहा है। मेकर्स को शो में भी कोई इम्प्रूवमेंट नजर नहीं आ रहा है। शो में कुछ दिनों पहले ही अहम किरदार मिस्टर बजाज को बदला गया है। बड़ी पर्सनालिटी शो से जोड़ने के बावजूद नंबर मे बढ़ोतरी नहीं हो रही है। सारी कोशिशें नाकाम होने पर अब मेकर्स ने इसे हमेशा के लिए बंद करने का निर्णय लिया है।

इन किरदारों ने छोड़ा शो

सबसे पहले शो में कोमोलिका का किरदार निभाने वालीं हिना खान ने इसे अलविदा कहा था जिसके बाद उनकी जगह आमना शरीफ को दी गई थी। आगे जाकर मिस्टर बजाज के किरदार में करण सिंह ग्रोवर आए मगर दोबारा वापसी करने के बावजूद वो ज्यादा दिनों तक शो में नहीं टिके। बाद में उनकी जगह करण पटेल ने ली। अब अपने दूसरे प्रोजेक्ट्स के चलते लीड एक्टर पार्थ समथान भी शो छोड़ रहे हैं जिससे मेकर्स की उम्मीदें और कम हो चुकी हैं। पार्थ के अलावा अनुपम सेन गुप्ता का किरदार निभा रहे साहिल आनंद ने भी शो छोड़ने का फैसला लिया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
'Kasautii Zindagii Kay' show will go off air from November, the makers decided to leave the show due to constant cast replacememt


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/31M4a5R

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......