'हप्पू की उलटन पलटन' में नजर आ रहीं हिमानी शिवपुरी हुईं कोरोना संक्रमित, रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर संपर्क में आए लोगों से की टेस्ट करवाने की अपील
बॉलीवुड की 'परदेस', 'हम साथ साथ हैं' जैसी कई बेहतरीन फिल्मों में नजर आ चुकीं हिमानी शिवपुरी इन दिनों 'हप्पू की उलटन पलटन' में नजर आ रही हैं। शो में एक्ट्रेस ने कटोरी देवी के किरदार में हैं। एक एड शूट के दौरान एक्ट्रेस को खुद में कोरोना के कुछ लक्षण नजर आए थे जिसके बाद उन्होंने कोविड 19 टेस्ट करवाया। अब रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर सीनियर एक्ट्रेस ने खुद इसकी जानकारी दी है।
हिमानी की कोविड 19 रिपोर्ट शनिवार को पॉजिटिव आई है। इसके बाद उन्होंने इंस्टाग्राम के जरिए जानकारी देते हुए लिखा, 'गुड मॉर्निंग, मैं आपको बताना चाहती हूं कि मैं कोरोना पॉजिटिव पाई गई हूं। जो भी व्यक्ति मेरे संपर्क में आया हो वो कृप्या करके अपना टेस्ट करवा लें'।
शो के प्रोड्यूसर संजय कोहली भी कोरोना संक्रमित
एक्ट्रेस इन दिनों बिनाफर कोहली और संजय कोहली निर्मित शो हप्पू की उलटन पलटन का हिस्सा हैं। कुछ दिनों पहले ही शो के प्रोड्यूसर संजय कोहली की कोविड 19 रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। रिपोर्ट आने पर उन्होंने ऑफियल स्टेटमेंट में लिखा, 'मैं कोविड 19 पॉजिटव हूं। अथॉरिटी को इसकी जानकारी दे दी गई है। मैं पूरी तरह से होम क्वारैंटाइन हूं और डॉक्टर्स की सलाह ले रहा हूं। पिछले कुछ दिनों में जो भी व्यक्ति मेरे करीब रहा हो वो अपना टेस्ट करवा ले'।
लॉकडाउन के बाद से ही हिमानी शिवपुरी शो की टीम के साथ काम कर रही हैं। योगेश त्रिपाठी उर्फ हप्पू सिंह उनके बेटे के किरदार में हैं। इनके अलावा संजय चौधरी और विश्वनाथ चटर्जी, जहारा सेठजीवाला भी शो में अहम किरदार निभा रहे हैं। टेलीविजन के अलावा हिमानी मैं प्रेम की दीवानी हूं, कोयला, दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे, दीवाना मस्ताना जैसी कई बेहतरीन फिल्मों का हिस्सा रह चुकी हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3bVEIhx
Comments