मां के बाद प्यार का दर्द है मीठी-मीठी एक्ट्रेस दिशा परमार हुईं कोरोना संक्रमित, रिपोर्ट आने पर लिखा, 'पॉजिटिव होना कभी इतना भयंकर नहीं था'
पार्थ समथान, श्रेनु पारिख, हिमानी शिवपुरी जैसे कई टीवी एक्टर्स के बाद अब दिशा परमार की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। कुछ दिनों पहले ही एक्ट्रेस ने अपनी मां के संक्रमित होने की जानकारी दी थी। एक्ट्रेस क्वारैंटाइन थी जिसके बीच उन्हें कोरोना के कुछ लक्षण नजर आए थे। सावधानी रखते हुए एक्ट्रेस ने कोविड 19 टेस्ट करवाया जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। एक्ट्रेस ने खुद सोशल मीडिया के जरिए अपने संक्रमित होने की जानकारी दी है।
वो अपना सा और प्यार का दर्द है मीठा-मीठा एक्ट्रेस दिशा परमार ने रिपोर्ट सामने आते ही अपने इंस्टा अकाउंट से स्टोरी शेयर करते हुए लिखा, 'जैसा कि कहा जाता है कि बुरे वक्त का कोई सही समय नहीं होता..वैसे ही पॉजिटिव होना कभी इतना भयंकर नहीं था'।
एक्ट्रेस ने अपने संक्रमित होने के बाद ई-टाइम्स से बातचीत में कहा, '10 दिनों पहले मेरी मां कोरोना संक्रमित पाई गई थीं। वो अब ठीक हैं। पिछले कुछ दिनों से मुझ में कोरोना के कुछ लक्षण नजर आए थे जिसके बाद मैंने बीते दिन अपना कोविड 19 टेस्ट करवाया है। मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मैं एसिम्टोमैटिक हूं। मुझे गले में थोड़ी तकलीफ है और थकान महसूस हो रही है। मेरी मां का ट्रीटमेंट चल रहा है और अब मेरा भी शुरू हुआ है'।
आगे बातचीत में एक्ट्रेस ने कहा कि वो चाहती हैं जल्द ही महामारी खत्म हो जाए जिससे हर कोई फिर नॉर्मल लाइफ जी सके। ये पूरे देश के लिए मुश्किल समय रहा है। पहले लॉकडाउन देखा उसके बाद अब सब खुल गया है जिससे अब और केस बढ़ रहे हैं।
दिशा परमार ने 'प्यार का दर्द है मीठा-मीठी' शो में पंखुरी का किरदार निभाकर दर्शकों की खूब तारीफें जीती थीं। ये शो दो साल चलने के बाद 2014 में खत्म हुआ था। इसके बाद एक्ट्रेस 2016-18 चले शो 'वो अपना सा' में नजर आई हैं। फिलहाल दिशा किसी शो का हिस्सा नहीं हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2G2Qcns
Comments