शिल्पा शेट्टी, अनिल कपूर, अनुपम खेर समेत कई बॉलीवुड सेलेब्स ने पीएम को जन्मदिन की बधाई दी, कंगना बोलीं- हम बहुत भाग्यशाली जो हमें आप जैसे प्रधानमंत्री मिले
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपना 71वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनका जन्म 17 सितंबर 1950 को गुजरात के वडनगर में हुआ था। इस मौके पर बॉलीवुड सेलेब्स की ओर से भी उन्हें ढेर सारी बधाईयां मिल रही हैं। फिल्म इंडस्ट्री से लता मंगेशकर, अनुपम खेर, अनिल कपूर, शिल्पा शेट्टी, कंगना रनोट, सुभाष घई, अभिषेक बच्चन, रितेश देशमुख समेत अन्य कई कलाकारों ने भी बर्थडे विश किया है।
कंगना ने अपने बधाई संदेश में कहा कि हम बहुत भाग्यशाली हैं जो हमें आप जैसे प्रधानमंत्री मिले। वहीं अनुपम खेर ने अपना वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी जन्मदिन की बहुत बहुत शुभकामनाएं। प्रभु आपको लंबी एवं स्वास्थ्य आयु प्रदान करे। यही मेरी भगवान से प्रार्थना है। जय हिंद।'
शिल्पा शेट्टी ने लिखा- आपको मेरा साष्टांग दंडवत प्रणाम
पीएम को बधाई देते हुए शिल्पा ने लिखा, 'हमारे माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 70वें जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं। आपके लिए ज्यादा ताकत, ढेर सारी खुशियां, सकारात्मकता और इन सबके ऊपर अच्छे स्वास्थ्य की कामना। आपको और शक्ति मिले सर। आपको मेरा साष्टांग दंडवत प्रणाम।'
अनिल कपूर बोले- आप जो भी करते हैं देशहित में करते हैं
अनिल कपूर ने लिखा, 'हमारे माननीय पीएम श्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई। वे जो कुछ भी करते हैं, उसमें वे देश के हित और उसके लोगों के हित के बारे में सर्वश्रेष्ठ सोचते हैं। अभी और हमेशा आपकी सेवा के लिए धन्यवाद मोदीजी।'
##कंगना बोलीं- आपको अनफेयरली ट्रीट किया जाता है
कंगना ने पीएम के लिए पोस्ट किए अपने वीडियो में कहा, 'माननीय प्रधानमंत्रीजी आपको जन्मदिवस की बहुत बहुत बधाई। मुझे कभी आपसे बात करने का मौका नहीं मिला। लेकिन मैं आपसे कहना चाहती हूं कि ये देश आपको बहुत सराहता है। मुझे पता है कैसी बहुत सारी आवाजें हैं, बहुस सारा शोर है। यहां पर जितना अनफेयरली आपको ट्रीट किया जाता है, शायद ही किसी को इतनी गंदी बातें कही जाती हैं, इतना अपमान किया जाता है।'
'खासकर किसी प्रधानमंत्री को शायद ही कोई इतने अभद्र शब्द और इतनी गलत बातें बोलता होगा। मगर आप जानते हैं कि वो बहुत कम लोग हैं। वो सिर्फ एक प्रोपेगैंडा है। जो साधारण भारतीय आपके लिए महसूस करता है वो जब मैं देखती हूं तो मुझे नहीं लगता कि इतना सम्मान, इतनी भक्ति, इतना प्रेम किसी और प्रधानमंत्री को इससे पहले मिला है।'
'बस मैं यही कहना चाहती हूं कि वो करोड़ों भारतीय जो सोशल मीडिया में नहीं हैं, जिनकी आवाजें शायद आप तक नहीं पहुंच पाती हैं, मैं यही कहना चाहती हूं कि वो सब आज प्रार्थना कर रहे हैं आपकी लंबी उम्र की। और हम बहुत ही भाग्यशाली हैं कि हमें आप जैसे प्रधानमंत्री मिले हैं। जय हिंद।'
##अनुपम खेर ने भी शेयर किया वीडियो
##लता मंगेशकर ने दीर्घायु होने की कामना की
##मोहनलाल ने भी दी बधाई
मलयालम फिल्मों के सुपरस्टार मोहनलाल ने भी ट्वीट करते हुए प्रधानमंत्री को जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने लिखा, 'हमारे आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन की बधाईयां। आपके लिए अगले कई सालों तक खुशहाली और स्वास्थ्य की कामना।'
##सुभाष घई ने मोदी को विजन और मिशन वाले लीडर बताया
डायरेक्टर सुभाष घई ने मोदी को बधाई देते हुए लिखा, 'एक नेता-एक प्रधानमंत्री जिनके पास एक दृष्टिकोण और एक मिशन है। जिसने ना केवल अपने राष्ट्र को विकसित करने का बल्कि विभिन्न योजनाओं के जरिए भारत को बदलकर 21वीं सदी के लिए उसके पुनर्निमाण करने का संकल्प लिया है।'
##रितेश देशमुख ने भी ट्वीट कर बधाई दी
##अभिषेक बच्चन ने भी बधाई दी
##फिल्म मेकर अशोक पंडित ने भी ट्वीट किया
##सुनील शेट्टी ने भी किया विश
##Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3iDrCbv
Comments