खेसारी लाल यादव और निरहुआ के बाद अब भोजपुरी स्टार आम्रपाली दुबे को हुआ शो ऑफर, सलमान खान से करना चाहती थीं शादी

बिग बॉस की अब तक की हिस्ट्री में कई भोजपुरी स्टार्स अपने माइंड गेम से शो को दिलचस्प बना चुके हैं। रवि किशन निरहुआ (दिनेश लाल यादव), मनोज तिवारी, संभावना सेठ, मोनालिसा, दीपक ठाकुर और पिछले सीजन में आए खेसारी लाल यादव समेत कई भोजपुरी स्टार्स के बाद अब एक बड़ा नाम भी शो से जुड़ने वाला है। ये कोई और नहीं बल्कि खुद को सलमान की सबसे बड़ी फैन बताने वाली आम्रपाली दुबे हैं। जी हां, भोजपुरी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस को मेकर्स की तरफ से अप्रोच किया गया है। क्योंकि एक्ट्रेस सलमान खान की बहुत बड़ी फैन हैं ऐसे में उनका शो में आना तय माना जा रहा है।

हाल ही में आई स्पॉटब्वॉय की खबर के अनुसार बिग बॉस 14 के मेकर्स की तरफ से आम्रपाली दुबे को शो में आने के लिए अप्रोच किया गया है। आम्रपाली की यूपी बिहार में जबरदस्त फैन फॉलोविंग है जिससे चैनल और शो को काफी फायदा मिल सकता है। हालांकि शो में आने के लिए उन्होंने अब तक ना ही हां कहा है ना ही कोई ऑफिशियल घोषणा की है। आम्रपाली ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि वो सलमान कि इतनी बड़ी फैन हैं कि उनसे शादी भी करना चाहती हैं। उन्होंने खुद को उनका सबसे बड़ा फैन बताया है। ऐसे में एक्ट्रेस आसानी से शो का हिस्सा बन सकती हैं।

हिंदी टीवी शोज से आम्रपाली ने की करियर की शुरुआत

आम्रपाली ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत हिंदी डेली सोप रहना है तेरी पलकों की छांव में से किया था। इसके अलावा एक्ट्रेस मायका और साथ फेरे जैसे शोज में भी नजर आ चुकी हैं। टीवी करियर के दौरान उन्हें लगातार भोजपुरी इंडस्ट्री से ऑफर दिए जा रहे थे जिसके बाद उन्होंने भोजपुरी फिल्मों, म्यूजिक एलबम के जरिए 2014 में अपने करियर की नई पारी शुरू की।

##

इस साल शो में कुछ आम आदमियों को भी एंट्री दी जाएगी जिनका चयन डिजिटल ऑडिशन के जरिए होगा। 3 कॉमनर्स और 13 सेलिब्रिटीज शो में हिस्सा लेंगे जिनके लिए कई टीवी सेलेब्स के नाम पहले ही सामने आ चुके हैं। नैना सिंह, निया शर्मा, पवित्र पुनिया, आकांक्षा पुरी, आमिर अली और शिविन नारंग के नामों को कन्फर्म माना जा रहा है। इनके अलावा अनु मलिक, राधे मां, साक्षी चोपड़ा जैसे कई लोगों से फिलहाल मेकर्स की बातचीत जारी है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
After Khesari Lal Yadav and Nirhua, Bhojpuri star Amrapali Dubey get offered of bigg boss 14, wanted to marry salman khan


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/31VjYmE

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......