बिग बॉस का हिस्सा रह चुकीं हिना खान ने खोली पोल, बोलीं- 'सब स्क्रिप्टेड होता है, कौन क्या रिएक्शन देगा ये भी एडिट टेबल पर तय होता है'

टेलीविजन एक्ट्रेस हिना खान अब तक दो हिट रियलिटी शो का हिस्सा रह चुकी हैं। हालांकि इसके बावजूद अब उन्हें रियलिटी शोज में दिलचस्पी नहीं रही। हाल ही में दैनिक भास्कर से बातचीत के दौरन, अभिनेत्री ने बताया कि रियलिटी शो में अब रियलिटी नाम की चीज नहीं रही। बातचीत के दौरान उन्होंने अपने शो ' नागिन 5' और एकता कपूर के साथ काम करने के बारे में भी बताया।

रियलिटी शो में दिलचस्पी नहीं रही:

मैं अब तक दो बड़े रियलिटी शो - बिग बॉस और खतरों के खिलाड़ी कर चुकी हूं लेकिन अब सच कहूं तो मेरे हिसाब से रियलिटी शो में रियलिटी नाम की चीज नहीं रही। अब रियलिटी शोज पहले से क्रिएट किए जाते हैं। हर सिचुएशन को बनाया जाता है और उस सिचुएशन पर कौन कैसी अपनी प्रतिक्रिया देगा, ये भी तय होता है। यकीन मानिए, हर चीज का फैसला शो के एडिट टेबल पर होता हैं। यही वजह है कि मुझे अब रियलिटी शो में दिलचस्पी नहीं रही।

शो की कामयाबी को बरकरार रखना एक जिम्मेदारी जैसा ही हैं:

मेरे फैंस नागिन के पिछले दो सीजन से मेरा इंतजार कर रहे थे। आखिरकार मुझे नागिन के रूप में देखने की उनकी इच्छा पूरी हुई और यही दुआ करती हूं कि मैं उनकी उम्मीदों पर खरी उतरूं। 'नागिन' बहुत ही पॉपुलर शो है और इस शो से जुड़ना अपने आप में एक जिम्मेदारी भी हैं। पिछला हर सीजन कामयाब रहा हैं ऐसे में इस कामयाबी को बरकरार रखना एक जिम्मेदारी जैसा ही है। शूटिंग के पहले दिन का अनुभव बिलकुल ही अलग था। अब तक मैं कई शोज का हिस्सा रह चुकी हूं हालांकि ये मेरा पहला सुपरनैचुरल शो हैं। 'नागिन' पूरी तरह से टेक्नोलॉजी-बेस्ड शो है, मेरे लिए शुरुआत में थोड़ा मुश्किल हुआ लेकिन अब मैं पूरी तरह से कम्फर्टेबल हूं।

मैंने अपने करियर में बहुत रिस्क लिए हैं:

मैंने अपने करियर में बहुत रिस्क लिए हैं जिसपर मुझे खुद नाज भी है। टेलीविजन से लेकर फिल्म्स तक, वेब सीरीज से लेकर शॉर्ट फिल्म्स तक, मैं अब तक हर किस्म के माध्यम से जुड़ चुकी हूं और इन्हें काफी अच्छा रिस्पांस भी मिला। सच कहूं तो मैं कभी टेलीविजन से दूर नहीं जाना चाहती हूं। टेलीविजन से ही मैंने अपने करियर की शुरुआत की और आगे चलकर भी यदि अच्छे प्रोजेक्ट्स मिले तो इस माध्यम में काम जरूर जारी रखूंगी।

एकता कपूर को कभी मना नहीं कर सकती:

एकता कपूर को कभी मना नहीं कर सकती (हंसते हुए) वो बेहद चाहती थी कि मैं नागिन 5 का हिस्सा बनूं। एकता के साथ काम करने में सबसे अच्छी बात ये है कि वो आपको कभी दबाव में नहीं डालती हैं। उन्होंने मुझसे कहा कि कुछ एपिसोड्स आप शूट करो और यदि इस दौरान आपको अपने दूसरे प्रोजेक्ट की डेट्स मिल जाए तो आप आगे बढ़ सकती हैं।

नागिन 5 करना एक बेहतरीन फैसला होगा:

कोरोनावायरस को ध्यान में रखकर भी मुझे अच्छा लगता है ये शो करना एक बेहतरीन फैसला होगा। फिल्म और वेब सीरीज की शूटिंग के लिए आपको अलग-अलग लोकेशन पर जाना पड़ता है हालांकि टीवी शो में ऐसा नहीं हैं। एक ही सेट पर शूटिंग होती हैं और इसी वजह से हम सावधानी बरत सकते हैं।

नए प्रोजेक्ट पर चल रही हैं बात:

नागिन के अलावा कुछ और प्रोजेक्ट पर बात चल रही है हालांकि इस कोरोनावायरस के चलते अभी कुछ फाइनल नहीं हुआ है। इन प्रोजेक्ट के लिए हमें कई शूटिंग लोकेशन की परमिशन लगेंगी जो फिलहाल संभव नहीं है। उम्मीद करती हूं अक्टूबर महीने तक सब सही हो जाए और मैं अपने दूसरे प्रोजेक्ट पर भी काम शुरू कर दूं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Hina Khan, who was a part of Bigg Boss, opened up about reality shows, says - 'everything is scripted, who will give a reaction, it is also decided on the edit table'


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2FGqzJ4

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......