एम्स ने खुदकुशी की संभावना से इनकार किया, गला घोंटकर हत्या करने की आशंका, डिप्रेशन की थ्योरी पर दीपिका पर साधा निशाना

सुशांत सिंह राजपूत की मौत को लेकर कंगना रनोट ने एक बार फिर सवाल खड़ा किया है। उन्होंने एक अंग्रेजी न्यूज वेबसाइट की खबर की लिंक साझा करते हुए दावा किया है कि एम्स ने अभिनेता की खुदकुशी की संभावना को खारिज करते हुए गला घोंटकर हत्या करने की आशंका जताई है।

दीपिका पादुकोण पर साधा निशाना

कंगना ने ट्वीट में बिना नाम लिए दीपिका पादुकोण पर निशाना साधा। उन्होंने लिखा है, "कहां हैं डिप्रेशन गैंग? अगर डिप्रेशन डायबिटीज या कैंसर की तरह होता है तो हम यह क्यों नहीं कहते कि डायबिटीज या कैंसर के मरीज ने खुदकुशी की?"

दरअसल, सुशांत की मौत के बाद जब यह खबर वायरल हुई कि उन्होंने डिप्रेशन के चलते आत्महत्या की तो दीपिका पादुकोण ने ट्विटर पर 'रिपीट आफ्टर मी' नाम से कैंपेन चलाया था। इसमें वे डिप्रेशन के प्रति लोगों को जागरूक कर रही थीं। उन्होंने एक ट्वीट में लिखा था, "डिप्रेशन कैंसर और डायबिटीज की तरह ही एक बीमारी है।"

##

एम्स ने कूपर हॉस्पिटल के डॉक्टर्स से पूछताछ की

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, सुशांत सिंह राजपूत डेथ केस में उनके पोस्टमॉर्टम को समझने के लिए सीबीआई एम्स की मदद ले रही है। इसी सिलसिले में एम्स के तीन डॉक्टर्स की टीम ने 4 से 6 सितंबर के बीच कूपर हॉस्पिटल के पांच डॉक्टर्स से पूछताछ की।

दरअसल, 14 जून को सुशांत मुंबई स्थित अपने घर में मृत पाए गए थे। अभिनेता की आखिरी फोटोज में उनकी गर्दन पर दिखाई दे रहा लिगेचर मार्क आड़ा और गर्दन के बीच दिखाई दे रहा है। जो कि आमतौर आत्महत्या के केस में नहीं होता। सोशल मीडिया पर सुशांत की फोटो वायरल होने के बाद लोगों ने लिगेचर मार्क को गला घोंटकर हत्या जैसा बताया था। जबकि कूपर हॉस्पिटल ने पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में इसे सुसाइड बताया था।

एम्स ने कूपर हॉस्पिटल के डॉक्टर्स से पूछे ये सवाल

रिपोर्ट के मुताबिक, एम्स ने कूपर हॉस्पिटल के डॉक्टर्स से चार सवाल पूछे, जो इस प्रकार हैं:-

  1. लिगेचर मार्क को लेकर आपका नजरिया क्या है? इंटरनल एग्जामिनेशन और जांच रिपोर्ट के साथ।
  2. प्लीज बताइए कि आपने लिगेचर मार्क में गला घोंटकर मारने की संभावना को कैसे नकार दिया?
  3. कुर्ते से ऐसा लिगेचर मार्क कैसे आ सकता है, जो कि लिगेचर मटेरियल बताया जा रहा है?
  4. दुनियाभर में जनता के बीच फैले गला घोंटने के नेरेटिव को कैसे सुलझाया जा सकता है?

कंगना से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ सकते हैं...

1. कंगना को केंद्र से मिली सुरक्षा:Y कैटेगरी के सिक्योरिटी कवर में मुंबई जाएंगी कंगना, शाह का शुक्रिया अदा कर कहा- आपने एक बेटी के आत्मसम्मान की लाज रखी

2. हरामखोर कहे जाने पर कंगना का राउत को जवाब:9 सितंबर को आ रही हूं, आपके लोग मारने की धमकी दे रहे हैं; देश के लिए कितनों ने जान दे दी, हमें भी वो कर्ज चुकाना है

3. कंगना के बयान पर बवाल:शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा- उन्होंने मुंबई को मिनी पाकिस्तान कहा है, क्या वे अहमदाबाद को ऐसा कहने की हिम्मत कर सकती हैं?



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
कंगना रनोट 14 जून से लगातार सुशांत सिंह राजपूत को न्याय दिलाने की लड़ाई लड़ रही हैं।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2ZbSk34

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......