नेहा मेहता से अनबन की खबरों के बाद प्रोड्यूसर असित मोदी ने जारी किया स्टेटमेंट, कहा- 'मौका मिला तो दोबारा साथ काम करेंगे'
तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो में अब अंजलि मेहता के किरदार में सुनैना फौजदार नजर आ रही हैं। पिछले 12 सालों से शो का हिस्सा नहीं नेहा मेहता ने शो छोड़ दिया है। सेट से जुड़े सूत्रों का कहना था कि नेहा और प्रोड्यूसर असित मोदी के बीच अनबन थी और उन्हें परेशान किया जा रहा था। ऐसे में उन्होंने सम्मान के खातिर शो छोड़ा। अब एक लंबे समय बाद असित मोदी का एक ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी किया है जिसमें उन्होंने दोबारा एक्ट्रेस के साथ काम करने की बात रखी है।
नेहा मेहता के शो छोड़ने के बाद अब प्रोड्यूसर असित मोदी की टीम ने एक स्टेटमेंट जारी करते हुए लिखा, नेहा मेहता हमेशा हमारे तारक मेहता का उल्टा चश्मा परिवार का हिस्सा रहेंगी। 12 सालों तक साथ काम करके हमने एक रिश्ता कायम किया है जो आसानी से शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता है। ये फैसला दोनों तरफ से सहमति होने पर लिया गया था। टीम का हर सदस्य नेहा के अंजलि मेहता के किरदार और शो में रहने की सराहना करता है। अगर कभी हमें भविष्य में साथ काम करने का मौका मिले तो हम जरूर उसके साथ आएंगे।
लगाए गए आरोप के बाद अब नेहा मेहता के बदले बोल
सेट पर मौजूद सूत्र ने नेहा के शो छोड़ने पर बताया, "नेहा पिछले 12 सालों से इस शो का हिस्सा थीं जाहिर है वे सेट पर अपने आसपास के लोगों से अपने लिए कुछ सम्मान उम्मीद करेंगी। हालांकि ऐसा नहीं होता था। छोटी-छोटी बातों पर उन्हें थोड़ा परेशान किया जाता था। कई बार वे सेट पर रो भी पड़ती थी। कई बार सेट पर ऐसे हालात खड़े कर दिए जाते थे जहां उन्हें सही होते हुए भी चुप रहना पड़ता था।” एक इंटरव्यू के दौरान भी नेहा ने इस बात पर हामी भरी थी हालांकि अब एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिेए असित का धन्यवाद दिया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3hJxOy2
Comments