'कुंडली भाग्य' फेम एक्टर संजय गगनानी हुए कोरोना पॉजिटिव, होम क्वारैंटाइन होकर घरेलू उपचार से बढ़ा रहे हैं इम्युनिटी

टेलीविजन शोज की शूटिंग शुरू होते है लगातार एक्टर्स के कोरोना पॉजिटिव होने की खबरें सामने आ रही हैं। पार्थ समथान, श्रेनू पारिख, मोहेना कुमारी, राजेश कुमार, हिमानी शिवपुरी के बाद अब कुंडली भाग्य फेम एक्टर संजय गगनानी की कोविड 19 रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। फिलहाल एक्टर शूटिंग से ब्रेक लेकर घर पर ही क्वारैंटाइन हैं और पूरी सावधानी बरत रहे हैं।

संजय गगनानी के कोविड 19 टेस्ट की रिपोर्ट शनिवार को पॉजिटिव आई है। एक्टर को चार दिनों पहले बुखार और तबियत में खराबी महसूस हुई जिससे उन्होंने सेल्फ आइसोलेट होने का फैसला किया। इसी बीच उन्होंने टेस्ट करवाया जिसमें वो पॉजिटिव पाए गए। एक्टर की मंगेतर एक्ट्रेस पूनम प्रीति इन दिनों दिल्ली में हैं। फिलहाल उनके भाई और भाभी उनका ख्याल रख रहे हैं।

हाल ही में टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में एक्टर ने अपने कोरोना पॉजिटिव होने की बात कन्फर्म की है। उन्होंने कहा, 'जी हां, मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है और मैं होम क्वारैंटाइन हूं'। एक्टर ने बताया कि वो इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए लगातार एलोवेरा, आवंला का काढ़ा पी रहे हैं साथ ही कुछ मल्टीविटामिन भी लेते हैं। स्टीम लेने के साथ नमक के पानी का गार्गल भी करते हैं और ज्यादातर फल खाते हैं।

संजय गगनानी पिछले 6 सालों से एक्ट्रेस पूनम प्रीति को डेट कर रहे थे। रिश्ते को आगे बढ़ाते हुए कुछ ही दिनों पहले दोनों ने सगाई की है। एक इंटरव्यू के दौरान एक्टर ने बताया था कि उनकी मुलाकात फेसबुक के जरिए हुई थी और फिर पूनम ने ही उन्हें मुंबई आकर एक्टिंग में हाथ आजमाने की नसीहत दी थी। एक्टर फिलहाल धीरज धूपर और श्रद्धा आर्या स्टारर शो 'कुंडली भाग्य' में पृथ्वी मल्होत्रा के किरदार में हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
'Kundali Bhagya' fame actor Sanjay Gagnani tested corona positive, increasing immunity through home remedies while home quarantine


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/33uQNXs

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......