सुनील ग्रोवर की वजह से शिल्पा शिंदे ने लिया शो छोड़ने का फैसला, झूठ बोलकर शो साइन करवाने के आरोप पर अब निर्माता प्रीती सिमोस ने दिया जवाब
अभिनेत्री शिल्पा शिंदे ने हाल ही में शो 'गैंग्स ऑफ फिल्मिस्तान' से टेलीविजन पर अपनी वापसी की थी। हालांकि सूत्रों की माने तो शो शुरू होने से पहले से उन्होंने टीम को अलविदा कहने का फैसला ले लिया हैं।
चैनल से जुड़े सूत्र बताते हैं, "जब से सुनील ग्रोवर को इस शो के कॉमेडी एक्ट में शामिल किया गया हैं, शिल्पा खुद को असुरक्षित मान रही थी। जब शिल्पा को साइन किया था तब मेकर्स ने उन्हें आश्वासन दिया था कि सुनील सिर्फ बतौर गेस्ट नजर आएंगे। वे दूसरे एक्टर्स के एक्ट देखेंगे और अपने कमेंट्स देंगे हालांकि आखिरी समय पर फॉर्मेट को बदल दिया गया। नए फॉर्मेट के मुताबिक सुनील हर एक्ट में नजर आएंगे जिसे लेकर शिल्पा थोड़ी नाराज हो गईं।
आगे सूत्र ने बताया, "अब तक उन्होंने सिर्फ 4 दिन ही शूट किए हैं और अब उन्होंने शो के निर्माता या उनके किसी भी टीम मेंबर से बात करने के लिए इंकार कर दिया हैं। उन्होंने शो से बाहर होने का फैसला ले लिया है। कहीं-न-कहीं उन्हें लग रहा हैं कि सुनील के कॉमेडी एक्ट्स में शामिल होने से उनकी परफॉरमेंस लोगों तक पहुंच नहीं पाएगी और उनकी पॉपुलैरिटी कम हो जाएगी।"
शिल्पा ने मेकर्स को नहीं दी शो छोड़ने की जानकारी
वही दूसरी तरह निर्माता प्रीती सिमोस की मानें तो उन्हें अब तक शिल्पा का शो छोड़ने का कोई अंदाजा नहीं हैं। दैनिक भास्कर से बातचीत के दौरान, प्रीती ने बताया, "मुझे ये आपसे (दैनिक भास्कर) पता चला कि शिल्पा शो छोड़ने का सोच रही हैं, मुझे या मेरे किसी भी टीम मेंबर को इस बात की जानकारी नहीं हैं। हमें समझ नहीं आ रहा कि शिल्पा को ऐसा क्यों लग रहा हैं कि सुनील ग्रोवर के होने से उनके काम को ऑडियंस अनदेखा कर देगी। मैं मानती हूं कि हमने फॉर्मेट में थोड़ा बदलाव लाया लेकिन ये बदलाव जरूरी था। सुनील एक बहुत अच्छे कलाकार हैं और उनके टैलेंट को हम सिर्फ बैठाकर व्यर्थ नहीं करना चाहते थे।"
प्रीती ने बताया, "इस बदलाव की बात हमने शो के सभी एक्टर्स के सामने रखी और सभी ने अपनी सहमति दी, शिल्पा ने भी उस वक्त कुछ नहीं कहा। अचानक से वे ऐसा बर्ताव क्यों कर रही हैं, इस बात का किसी को अंदाजा नहीं हैं।"
हमें शिल्पा से बहुत उम्मीदें थींः प्रीती सिमोस
प्रीती आगे बताती हैं, "मैं शिल्पा के साथ पहले भी काम कर चुकी हूं। उस शो में भी शिल्पा और सुनील की जोड़ी थी बस फर्क ये था कि वो शो टेलीविजन पर नहीं डिजिटल पर आता था। मेरा और शिल्पा का रिश्ता बहुत अच्छा रह चुका है और यही वजह थी कि हमने उसे अपने नए शो के लिए साइन किया। मुझे और चैनल को उनसे बहुत उम्मीदें थीं, उन्होंने ऐसा क्यों किया इसका जवाब वे खुद ही दे सकती हैं। हमारी कोई गलती नहीं थी।"
शिल्पा ने लगाए मेकर्स पर आरोप
हाल ही में पिंकविला से बातचीत में एक्ट्रेस ने बताया कि शो साइन करते समय मेकर्स ने उनसे झूठ कहा था कि सुनील के साथ काम नहीं करना है। और ये कि हफ्ते में महज दो दिन काम करना होगा। हालांकि जब शूटिंग शुरू हुई तो पता चला कि हर रोज 12 से 15 घंटे की शिफ्ट में काम करवाया जा रहा है। शिल्पा ने मेकर्स से कहा था कि वो सुनील के साथ काम नहीं करेंगी फिर भी सारे एक्ट साथ हो रहे हैं। एक्ट्रेस की मानें तो सुनील स्क्रिप्ट में बहुत हस्तक्षेप करते हैं और टेकओवर करने की कोशिश करते हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2QHS7jz
Comments