बिग बॉस हाउस के स्पा, शॉपिंग मॉल और रेस्टोरेंट का लुत्फ उठाते नजर आए सलमान खान, सामने आई लग्जरी सुविधाओं की पहली झलक

टेलीविजन का सबसे पॉपुलर और विवादित रियलिटी शो बिग बॉस 14 के ग्रैंड प्रीमियर का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। इस सीजन दर्शकों को कई सारे बड़े बदलाव देखने मिलेंगे। कोरोना काल में बिग बॉस हाउस में कुछ ऐसी सुविधाएं भी कंटेस्टेंट्स को दी जाएंगी जो शायद उन्हें बाहर ना मिलें। अब इन सुविधाओं की पहली झलक भी होस्ट सलमान खान ने दिखा दी हैं।

हाल ही में कलर्स चैनल द्वारा घर की लग्जरी सुविधाओं की पहली झलक जारी कर दी गई है। घर के अंदर मिनी स्पा, मिनी थिएटर, मिनी रेस्टोरेंट, जिम और शॉपिंग मॉल भी बनाया गया है। सामने आई तस्वीरों में सलमान खान इन सुविधाओं का लुत्फ उठाते नजर आ रहे हैं। ये सारी सुविधाएं शो में लग्जरी टास्क जीतने वाले कंटेस्टेंट्स को ही मिलेंगी। बाहर जहां ज्यादातर चीजें बंद हैं ऐसे में घर में आना हर व्यक्ति के लिए सपनों से भरा अनुभव होने वाला है।

चैनल ने कन्फर्म किया जान शानू का नाम

घर के इनसाइड लग्जरी एरिया दिखाने के साथ ही चैनल द्वारा सिंगर कुमार सानू के बेटे जान सानू का नाम कन्फर्म कर दिया गया है। शो के एक्स कंटेस्टेंट्स सिद्धार्थ शुक्ला, गौहर खान ने एक वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए शो में एंट्री लेने वाले नए कंटेस्टेंट जान सानू को घर से जुड़ी कुछ सलाह भी दी हैं। इस बातचीत की झलक चैनल द्वारा शेयर की गई है। जान खुद भी अपने पिता की तरह बेहतरीन सिंगर हैं जो इस सीजन बिग बॉस हाउस में सुरों का तड़का लगाएंगे।

कंटेस्टेंट्स ने शुरू की शूटिंग

शो का ग्रैंड प्रीमियर 3 अक्टूबर को होने वाला है जहां सभी नए कटेंस्टेंट्स धमाकेदार एंट्री लेंगे। ऐसे में कन्फर्म कंटेस्टेंट जैस्मिन भसीन और निक्की तंबोली ने अपनी परफॉर्मेंस बुधवार को शूट की है। दोनों की डांस परफॉर्मेंस डांस कोरियोग्राफर सलमान यूसुफ ने कोरियोग्राफ की थी। परफॉर्मेंस के बाद दोनों को क्वारैंटाइन किया गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
bigg bodd 14 inside photo: Salman Khan spotted enjoying the spas, shopping malls and restaurants of Bigg Boss House, first look of luxury amenities revealed


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3csdbVb

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......